प्रदेशराजनीति

भाजपा गौतम बुध नगर में जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतक लड़ाई शुरू, ब्राह्मण को लग रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष हो हमारा

गौतम बुध नगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को लेकर के राजनीतिक युद्ध आरंभ हो गया है इस बार जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में ब्राह्मण समाज से भाजपा नेता पंकज कौशिक, पंडित लोकमन शर्मा, अभिषेक शर्मा व सेवानंद शर्मा दौड़ में चल रहे हैं।

ज्ञात रहे कि राजपूत समाज और गुर्जर समाज से अनेकों जिला अध्यक्ष जनपद गौतम बुध नगर में बन चुके हैं वर्तमान में भी भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी लगातार दूसरी बार अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं जनपद गौतम बुध नगर में दो विधानसभा जाती है।

जेवर विधानसभा और दादरी विधानसभा केवल हरीश ठाकुर वह रकम सिंह भाटी को छोड़कर जब से जनपद का सृजन हुआ है गौतम बुध नगर भाजपा की कमान दादरी विधानसभा को ही मिलती रही है उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप लगता रहा है विषय की गंभीरता को समझते हुए पार्टी इस बार जनपद गौतम बुध नगर में भाजपा का जिला अध्यक्ष एक ब्राह्मण चेहरे को बनाने का मन बना चुकी है।

विशेषकर जेवर विधानसभा के समर्पित कार्यकर्ताओं में इस बार जिला अध्यक्ष को लेकर सीधा निर्णय ले लिया गया है कि भाजपा का जिला अध्यक्ष जेवर विधानसभा से ही होगा यदि बात करें पंकज कौशिक की तो वह दनकौर मंडल मैं दो बार महामंत्री एक बार दनकौर के नगर अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।पंकज कौशिक भारतीय जनता पार्टी गौतम बुध नगर के जिला महामंत्री भी रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व मंत्री रहे रवि गौतम की भी प्रतिनिधि रहे हैं पंकज कौशिक गौतम बुध नगर के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा के भी प्रतिनिधि रहे हैं। संघ की दृष्टि से बात करें तो बाल स्वयंसेवक रहे हैं।

बात करें एक और ब्राह्मण चेहरे लोकमन प्रधान की तो वह भी 2008 से बीजेपी एक्टिव है। क्षेत्रीय सांसद से उनकी बेहद नजदीकी संबंध है जो कि जगजाहिर है। कोई थे जिन्होंने डॉ महेश शर्मा को 2008, 2012, और 2014 चुनाव लड़वाया।

एक और जिला अध्यक्ष प्रत्याशी की बात करें तो जिले में जिला उपाध्यक्ष है और मंडल में भी मंडल अध्यक्ष रहे है और पश्चिमी यूपी में क्षेत्र उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं उनका नाम है राहुल पंडित। वह सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के करीबी है।

बात करें अभिषेक शर्मा की तो वह भी दादरी के निवासी हैं पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है और शुरू से बाल स्वयंसेवक रहे हैं। और पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ महेश शर्मा के बेहद क़रीबी माने जाते हैं। और उनका संघ व भाजपा से पुराना रिश्ता है उनके पूज्य दादाजी संघ की बागडोर संभाल चुके हैं।

सेवानंद शर्मा भी पूर्व में जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, व मंडल में भी कई पदों पर रह चुके हैं और दादरी विधानसभा में निवास करते हैं।

सच तो यह है कि इस बार जनपद गौतम बुध नगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान जोरों पर होगी जनपद के जनप्रतिनिधियों के सामने इस समस्या का समाधान ढूंढना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button