आम मुद्दे

गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष राज नागर के दादा कालूराम मुखिया जी का बीते 18 नवम्‍बर को निधन हो गया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष राज नागर के दादा कालूराम मुखिया जी का बीते 18 नवम्‍बर को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनकी अरस्टी 28 नवंबर, दिन सोमवार की है। उनके पैतृक गांव अच्‍छेजा दादरी में उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके तीन छोटे भाई स्‍व.तोताराम मुखिया, स्‍व.जगतसिंह मुखिया और स्‍व.रामचन्‍द्र हवलदार का पहले ही निधन हो चुका है। राज नागर छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। उन्‍होंने अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से शंभु दयाल डिग्री कॉलेज गाज़ियाबाद से छात्रसंघ अध्‍यक्ष का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस दौरान उन्‍होंने छात्रों की आवाज को कॉलेज ओर विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर उठाया। इस दौरान वह भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेताओं के संपर्क में आए। संगठन के प्रति उनकी निष्‍ठा और काम के प्रति लगन को देखकर पार्टी ने राज नागर को गौतमबुद्ध नगर जैसे अहम जिले में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्‍यक्ष की जिम्‍मेवारी सौंपी है।

निधन का सामाचार सुनकर भाजपा पार्टी सहित,अन्य पार्टी व क्षेत्र के समाज के लोग शोक संवेदना व्‍यक्‍त करने राज नागर के गांव अच्‍छेजा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में राज्‍यसभा सांसद सुरेन्‍द्र सिंह नागर, पूर्व सांसद व एमएलसी विधायक सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरीशचंद भाटी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य विजेंद्र भाटी, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण नागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू पार्टी कपिल गुर्जर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बेवन नागर, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष दीपक नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा फकीरचंद नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अक्षय चौधरी, सपा वरिष्ठ नेता डॉ महेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, सेवानंद शर्मा, पवन रावल, पवन नागर, आनंद भाटी, ब्लाक प्रमुख बिशरख ओमपाल प्रधान, बिजेंदर प्रमुख दादरी, मंडल अध्यक्ष संजय भाटी, विचित्र तोमर, रवि भदौरिया, सोमेश गुप्ता, सुमित बैसोया, विकास चौधरी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, पूर्व सूरजपुर बार अध्यक्ष मनोज भाटी, बार सचिव सुनील नागर, अनिल गुरुजी सिदिपुर, हेमू गुर्जर बढ़पुरा, इंदर नागर मिल्क, कांग्रेस वरिष्ठ नेता अजय चौधरी खैरपुर, विकल भाटी चेयरमैन, सुखबीर सिंह आर्य, जिला मंत्री अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, अमित मुखिया, आसपास के ग्राम प्रधान कपिल प्रधान अनधपुर, वीरेंद्र प्रधान दयानगर, सुशील प्रधान कचैड़ा, ओमबीर प्रधान बिरोड़ी, जसवंत प्रधान बम्बावड़, योगिन्द प्रधान कल्दा, कपिल प्रधान नरौली, ललित मुखिया बिसरख, एड.राजेन्द्र नागर खोदना, रामकुमार नागर, सोमिन्द्र नागर दुजाना, आदि सम्मानित विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button