नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
संगम विहार इलाके में जम्मू कश्मीर सरकार में महिला डिप्टी लैबर कमिश्नर के साथ लूटपाट हुई की। वारदात के वक्त बदमाश उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटकर ले गए, जिस वजह से वह घायल हो गयी। उनका नाम विदुषी कूपर शर्मा (47) है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पीड़िता विदुषी कूपर शर्मा परिवार के साथ वसंंतकुंज में रहती हैं। शुक्रवार को अपने बेटे के फरीदाबाद जा रही थी।
जब वह खानपुर टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो दो लड़कों ने इशारा कर उनसे कार से तेल निकलने की बात कही। विदुषी ने कार रोक दी। वह चेक करने लगी, तभी स्कूटी सवार दो युवक ने उनके कंधे पर लटका पर्स छीनने की कोशिश की। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा। जोर से झटका मार बदमाशों ने उन्हें सड़क पर गिरा दिया।
आरोपी उन्हें करीब 100 मीटर दूर तक घसीट ले गए। जिस वजह से वह घायल हो गयी और बदमाश उनका पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने विदुषी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनको छुट्टी दे दी गई। उनके पर्स में कुछ कैश, एटीएम कार्ड और उनको आईकार्ड मौजूद था।