ताजातरीनप्रदेशमनोरंजन
Trending

जापान से वापस लौटकर जापानी सिटी बसाएंगे यमुना प्राधिकरण के सीईओ, अब होगी पैसों की बरसात, दोनों सेक्टर जेवर एयरपोर्ट के नजदीक है

जापान से वापस लौटकर जापानी सिटी बसाएंगे यमुना प्राधिकरण के सीईओ, अब होगी पैसों की बरसात, दोनों सेक्टर जेवर एयरपोर्ट के नजदीक है

यह दोनों सेक्टर जेवर एयरपोर्ट के करीब है, निवेश के तौर पर क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स कंपनियां आएंगी

जेवर, रफ्तार टुडे। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह अपनी टीम के साथ जापान गए थे। दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी और कोरियन सिटी बसाई जाएगी। इसको लेकर निवेशकों को लुभाने के लिए डॉ.अरुणवीर सिंह जापान गए थे। वहां से वह करीब 20 दिन बाद वापस लौटे हैं। इन दिनों के दौरान डॉ.अरुणवीर सिंह हजारों करोड़ रुपए के निवेश की जापानी निवेशकों से बातचीत करके आए हैं।

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह और अनिल सागर समेत कई अफसर जापान गए थे। वहां पर जापानी निवेशकों को यमुना सिटी में बसाई जा रही जापानी सिटी में निवेश करने के लिए लुभाया गया। प्रयास किया जा रहा है कि कम से कम जापानी सिटी में 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आए। इसके लिए ही यमुना प्राधिकरण के अफसर जापान गए थे। 

कहां पर बसेगी जापानी और कोरियन सिटी
प्राधिकरण के निवेश को लेकर जापानी और कोरियन कंपनियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए उनके लिए अलग से शहर बसाने की तैयारी है। सेक्टर-4ए में 365 हेक्टेयर में कोरियन और सेक्टर-5ए में 395 हेक्टेयर में जापानी सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है। यह दोनों सेक्टर जेवर एयरपोर्ट के करीब है। यहां निवेश के तौर पर क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स कंपनियां आएंगी।

खासतौर पर सेमीकंडक्टर, एआई (आर्टीफिशियल इंटलीजेंस), ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर इनर्जी और आटोमोबाइल सेक्टर में भी निवेश होगा। इस प्रस्तावित सिटी में आधारभूत ढांचा सरकार विकसित करेगी। दोनों शहरों में उच्चस्तरीय सड़कें, बिजली और सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। कोरियन और जापानी सिटी में उनकी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उन्हीं का परिवेश उपलब्ध करवाते हुए घर, स्कूल और अस्पतालों समेत अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button