ग्रेटर नोएडागौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीन

Big News : ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी तेज, 16 अगस्त को होगी कोर कमेटी की बैठक, एक वर्ष पूर्व आजीवन सदस्यता लेने वाले सदस्यों से मांगे गए आवेदन, 15 अगस्त तक देना होगा लिखित स्वीकृति पत्र

ब्राह्मण सभा की ओर से ऐसे सभी पात्र आजीवन सदस्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। सभा ने इच्छुक सदस्यों से अपना लिखित स्वीकृति पत्र अध्यक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक सदस्य अपना आवेदन सभा के पंजीकृत कार्यालय के पते सी-109, सेक्टर-36, ग्रेटर नोएडा पर भेज सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ब्राह्मण सभा (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभा की साधारण सभा/आम सभा में कार्यकारिणी के पुनर्गठन से संबंधित प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में 19 जुलाई को वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सुझावों और अनुमोदनों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में कोर कमेटी का भी विस्तार किया गया।

सभा के अनुसार नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चयन पर अंतिम निर्णय कोर कमेटी द्वारा लिया जाएगा। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चयन वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में से ही किया जाएगा। वहीं अन्य पदों एवं सदस्यों के चयन के लिए उन आजीवन सदस्यों को अवसर दिया जाएगा, जिन्होंने एक वर्ष पूर्व आजीवन सदस्यता ग्रहण की थी।

समाजसेवा में योगदान देने वाले सदस्यों से मांगे आवेदन

ब्राह्मण सभा की ओर से ऐसे सभी पात्र आजीवन सदस्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। सभा ने इच्छुक सदस्यों से अपना लिखित स्वीकृति पत्र अध्यक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक सदस्य अपना आवेदन सभा के पंजीकृत कार्यालय के पते सी-109, सेक्टर-36, ग्रेटर नोएडा पर भेज सकते हैं।

सभा ने बताया कि सदस्यों की सुविधा के लिए लिखित स्वीकृति पत्र की फोटो खींचकर अध्यक्ष के व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर पर भी भेजी जा सकती है।

16 अगस्त को होगी कोर कमेटी की बैठक

नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए 16 अगस्त 2026, रविवार को कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के साथ कार्यकारिणी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि समाजसेवा में योगदान देने के इच्छुक पात्र आजीवन सदस्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना लिखित स्वीकृति पत्र जमा करें। हालांकि, 16 अगस्त को होने वाली कोर कमेटी की बैठक के दिन भी स्वीकृति पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के अनुसार नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य समाजसेवा से जुड़े सक्रिय और इच्छुक सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी देने के साथ सभा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। आगामी कोर कमेटी की बैठक में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button