देशप्रदेश

Teenager jumped from 6th floor of Commonwealth Games Village, dies | कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज की छठी मंजिल से नीचे कूदा किशोर, मौत

| नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मयूर विहार इलाके में कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज की छठी मंजिल से कूदकर 15 वर्षीय किशोर ने जान दे दी। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना बीती रात की है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस को जांच में पता चला यह नाबालिग मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक यह लड़का परिवार के साथ CWG विलेज टॉवर टू में रहता था। उसके पिता भारत सरकार के एक मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं। पुलिस को बीती रात पौने दस बजे इस घटना की सूचना मिली था।

छठी मंजिल से यह लड़का गिर कूद गया था, जिसे लोकल लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस घटना के समय उसके माता पिता मयूर विहार स्थित मार्केट गए हुए थे। पुलिस को पता चला है इस बच्चे का आरएमएल अस्पताल में मानसिक परेशानी का इलाज चल रहा था। पुलिस को इस केस में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक की जांच में पुलिस इस घटना को खुदकुशी मानकर चल रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button