आम मुद्दे

यूपी निकाय चुनाव में प्रदेश में सपा बसपा और कांग्रेस का सफाया तय है

नोएडा, रफ्तार टुडे। प्रदेश के गौतम बुध नगर उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश में सपा बसपा और कांग्रेस का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में कमल का फूल खिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोक कल्याण के कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी भी विकास नहीं रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में पिछड़ने के लिए सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी को जिम्मेदार बताया और कहा कि जनता ने इनके कुशासन को देखा है। सबको मालूम है कि इनके शासन में योजनाएं बनती तो थी लेकिन धरातल पर नही उतरती थी।

भ्रष्टाचार और अपराध इनकी सरकार की पहचान थी। लेकिन 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश की तस्वीर बदली है। आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रसर है। श्री सतेंद्र नागर ने कहा कि जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा निकाय चुनाव में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नगर की सरकार में भाजपा की जीत से प्रदेश में विकास की गति ट्रिपल इंजन वाली होगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button