ABVP News : GL बजाज कॉलेज में “Student Connect” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने युवाओं को दिया Happy and Meaningful Student Life का संदेश, विद्यार्थियों में जीवन, लक्ष्य और राष्ट्र के प्रति जागरूकता

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर GL बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गौतम बुद्ध नगर की नॉलेज पार्क इकाई द्वारा “Student Connect” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर का थीम था – “Happy and Meaningful Student Life”, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
शिक्षा के साथ राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा –
“विद्यार्थी जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्माण, राष्ट्रनिर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आधार होता है। एबीवीपी न केवल छात्रों को शिक्षित करती है, बल्कि उन्हें जागरूक, राष्ट्रभक्त और समाजनिष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है।”
आनंद और उद्देश्य के साथ आगे बढ़े विद्यार्थी: गौरव गौड़
ABVP के प्रांत मंत्री श्री गौरव गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
“हर विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने जीवन में आनंद (Happiness) और उद्देश्य (Purpose) दोनों को साधे। यह तभी संभव है जब हम आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक भागीदारी को अपनाएं। ABVP द्वारा ऐसे आयोजनों से युवाओं को दिशा मिलती है।”
आत्म-मूल्यांकन, नवाचार और नेतृत्व पर जोर
इस मंच पर प्रो. अरविंद भट्ट और प्रांत प्रमुख सविष्कार रोहित कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी यदि समय रहते आत्म-मूल्यांकन करे और नवाचार को अपनाए तो वह ना केवल व्यक्तिगत बल्कि राष्ट्रीय विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता
इस कार्यक्रम में प्रांत संयोजक सविष्कार वैभव श्रीवास्तव, विभाग संयोजक वैभव मिश्रा, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अक्षत श्रीवास्तव, यशस्वी श्रीवास्तव, राज जादोन, प्रियंका, आयुष, यश, अभिजीत सहित अनेक ABVP कार्यकर्ता एवं GL बजाज कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्देश्य: विद्यार्थियों में जीवन, लक्ष्य और राष्ट्र के प्रति जागरूकता
“Student Connect” कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था –
- विद्यार्थियों को उनके जीवन के लक्ष्य और संतुलन की महत्ता समझाना,
- उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्रनिर्माण के भागीदार के रूप में तैयार करना।
ABVP के पदाधिकारियों ने यह भी घोषणा की कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा दी जा सके।
अभिनव वत्स
प्रांत मीडिया संयोजक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)
डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए | GL बजाज कॉलेज में आयोजित Student Connect कार्यक्रम का दृश्य



