गौतमबुद्ध नगरउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाताजातरीन

Corruption Free India News : "सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल!, 1 अगस्त को करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा हल्ला बोल प्रदर्शन", जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, किसानों की गरिमा को लौटाना होगा”

बिना रिश्वत काम नहीं होता!” - चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार और किसानों के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों की बेरुखी के खिलाफ अब जनता का गुस्सा सड़कों पर उतरने को तैयार है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने इस अन्याय के विरुद्ध 1 अगस्त को बड़े पैमाने पर आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने साफ कहा कि अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो यह आंदोलन जनसैलाब में तब्दील हो जाएगा।

जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

आगामी प्रदर्शन को लेकर संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन ADM भैरपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में तहसील स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की विस्तृत जानकारी दी गई और जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

“बिना रिश्वत काम नहीं होता!” – चौधरी प्रवीण भारतीय

चौधरी प्रवीण भारतीय ने आरोप लगाया कि सदर तहसील में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया किसानों के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। लेखपाल और संबंधित अधिकारी अक्सर काम करने के लिए रिश्वत की मांग करते हैं। अगर कोई किसान रिश्वत देने से मना करता है, तो उसका काम जानबूझकर लटका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि:

“किसानों को हल्के स्तर पर अपमानित किया जा रहा है। अपनी जमीन के वैध दस्तावेज़ों को दुरुस्त कराने के लिए भी उन्हें महीनों चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था किसान विरोधी और भ्रष्टाचार से सनी हुई है।”

आंदोलन स्थल – सदर तहसील प्रांगण

प्रवीण भारतीय ने बताया कि यह प्रदर्शन 1 अगस्त को सदर तहसील प्रांगण में जोरदार हल्ला बोल के रूप में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सदस्य भाग लेंगे। आंदोलन का मकसद सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलना ही नहीं, बल्कि प्रशासन को सख्त चेतावनी देना है कि अब चुप नहीं बैठा जाएगा

“किसानों की गरिमा को लौटाना होगा”

संगठन का स्पष्ट कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत दुश्मनी के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था में बदलाव के लिए है। किसानों को उनके अधिकार दिलवाना, तहसील में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना ही आंदोलन का मुख्य उद्देश्य होगा।


मुख्य मांगें:

  • दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए
  • रिश्वतखोर अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई
  • किसानों के लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण
  • तहसील में “हेल्प डेस्क” और शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना

अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान

ग्रेटर नोएडा की जनता और किसान अब चुप नहीं रहने वाले। 1 अगस्त का आंदोलन एक नई शुरुआत होगी – भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरण की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन ने अब भी आंखें बंद रखीं, तो यह आवाज पूरे जिले में गूंजेगी।


#NoMoreCorruption #GreaterNoidaNews #SadarTehsilProtest #FarmersVoice #PraveenBhartiya #AntiCorruptionDrive #TehsilReform #DakhilKharijScam #CorruptionFreeIndia #RashtriyaAndolan #जनआंदोलन #रफ्तारटुडे

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button