अथॉरिटीआम मुद्देग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Authority UPITS News : यूपीआईटीएस-2025 से पहले ग्रेटर नोएडा को मिली ई-मोबिलिटी की सौगात, GNIOT, सिटी पार्क और शारदा यूनिवर्सिटी के पास तैयार हुए पहले स्थायी ई-चार्जिंग स्टेशन, एक साथ 12 इलेक्ट्रिक वाहन होंगे चार्ज, इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग संकट का समाधान

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा अब ई-मोबिलिटी के नक्शे पर और मजबूत तरीके से उभर आया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) से पहले ही शहर में पहली बार तीन अत्याधुनिक ई-चार्जिंग स्टेशन बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। इन स्टेशनों को सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी (GNIOT) और शारदा विश्वविद्यालय के पास स्थापित किया गया है। इनकी खासियत यह है कि ये स्थायी रूप से तैयार किए गए हैं, जिससे सिर्फ ट्रेड शो के दौरान ही नहीं बल्कि भविष्य में भी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

यूपीआईटीएस-2025 के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में तीन स्थायी ई-चार्जिंग स्टेशन का तैयार होना एक बड़ी उपलब्धि है। यह शहर को भविष्य के इलेक्ट्रिक युग में कदम रखने की दिशा में मजबूत करता है। आने वाले समय में जब और भी चार्जिंग स्टेशन विकसित होंगे तो न केवल यहां के नागरिक बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोग इस हरित पहल का लाभ उठा सकेंगे।

हरित ऊर्जा की दिशा में ग्रेटर नोएडा का बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लंबे समय से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाएं बना रहा था। लेकिन शहर में ई-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी। अब इन तीन स्टेशनों के शुरू हो जाने के बाद न सिर्फ स्थानीय EV मालिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले इलेक्ट्रिक बसों और ई-वाहनों को भी ग्रीन एनर्जी से चार्ज करने का विकल्प मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग संकट का समाधान

यूपीआईटीएस-2025 में हजारों की संख्या में आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को लगाया गया है। इन बसों की चार्जिंग व्यवस्था एक बड़ा सिरदर्द बन सकती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने निर्देश दिए थे कि शो शुरू होने से पहले चार्जिंग स्टेशन तैयार कर लिए जाएं। एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी और एनपीसीएल (Noida Power Company Limited) के सहयोग से प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने समय पर काम पूरा कर लिया।

तीनों चार्जिंग स्टेशन की क्षमता

सिटी पार्क, जीएनआईओटी और शारदा यूनिवर्सिटी के पास बनाए गए ये तीनों चार्जिंग स्टेशन एक साथ 12 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की क्षमता रखते हैं। यह न सिर्फ शो के दौरान मददगार साबित होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में ग्रेटर नोएडा को ई-व्हीकल हब बनाने की दिशा में भी अहम कदम है।

ग्रेटर नोएडा में EV कल्चर को बढ़ावा

अभी तक ई-वाहन मालिकों को चार्जिंग के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ये समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इससे शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और उपयोग दोनों बढ़ने की उम्मीद है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि – “जरूरत के अनुसार और भी ई-चार्जिंग स्टेशन ग्रेटर नोएडा में तैयार किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।”

भविष्य के लिए हरित संकल्प

ये चार्जिंग स्टेशन सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि ग्रेटर नोएडा को ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में पहचान भी मिलेगी।
यह पहल दर्शाती है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के साथ-साथ सस्टेनेबल मोबिलिटी पर भी बराबर ध्यान दे रहा है।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button