राजनीतिप्रदेश
Trending

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, डॉ महेश शर्मा के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के ज़ेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट व फ़िल्म सिटी सहित लगभग 2, लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं निर्मित हो रही हैं – सतेंद्र नागर

दनकौर, रफ्तार टुडे। आज भारतीय जनता पार्टी दनकौर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ गाँव जुनेदपुर ,कनारसी,कनरसा,समसपुर व मुँहफाड़ आदि गांवों में जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रिय प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान किया।

IMG 20240420 WA0028 1

इस अवसर पर गाँव जुनेदपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है इतना ही नहीं डॉक्टर महेश शर्मा के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के ज़ेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट व फ़िल्म सिटी सहित लगभग 2, लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं निर्मित हो रही हैं।

IMG 20240420 WA00271
IMG 20240420 WA0028
दनकौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा का प्रचार करते जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर

इतना ही नहीं है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क़ानून व्यवस्था आज एक मॉडल के रूप में उभरी है। नागर ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं और सबका सम्मान करते हैं इन सब बातों के दृष्टिगत हमारा भी यह फ़र्ज़ बनता है कि हम इस बार भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर इस बार पहले से भी कहीं अधिक मतों से विजयी बनाकर इस देश की संसद में भेजने का काम करेंगे।

IMG 20240420 WA0026

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, अखिलेश नागर, सोनू वर्मा, शिवा नागर, मुन्नी भगतजी, संजय प्रधान, धीरज सिंह, जयबीर ख़ालीपा, लखमी शर्मा, संजय सरपंच, ब्रह्म प्रधान, रविंद्र नागर, नरेंद्र नागर, आलोक, अखिलेश नागर, अमित नागर, सुमित नागर, अजीत अधाना, सुभाष नागर, कृष्ण बंसल, विनोद नागर, कोशिन्द्र नागर, राजकुमार कनारसी, शिवा नागर, बँटी नागर, भूपेन्द्र भगत जी, महेश चंद गौतम आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button