नोएडाताजातरीन

Noida News : नोएडा सड़क पर महिला की बेरहम पिटाई, पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज़

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। यह घटना नोएडा सेक्टर-126 स्थित जेपी विश
टाउन
की है, जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस घटना ने शहर में महिला सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

बीच सड़क पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के दौरान महिला का मासूम बच्चा भी वहीं खड़ा था, जो पूरी घटना को देख रहा था। जिसमें एक महिला को लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है।

बच्चे को लेकर पति ने भागने की कोशिश

वीडियो में यह भी दिखा कि महिला का पति संजीत झा बच्चे को गोद में उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता स्वाति झा ने चीखते हुए उसे रोकने की कोशिश की और आखिरकार बच्चे को वापस अपनी गोद में ले लिया। इसके बावजूद आसपास के लोग केवल तमाशा देखते
रहे और कोई भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा।

प्रॉपर्टी विवाद बना कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसके पति संजीत झा के बीच प्रॉपर्टी और तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। स्वाति झा को रहने के लिए कॉसमॉस टावर में एक फ्लैट दिया गया था, लेकिन दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पति ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर स्वाति पर हमला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

रफ़्तार टुडे का ट्वीटर अकाउंट

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कर्रवाई करते हुए संजीत झा और उसके ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को लाठी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

Raftar Today का WhatsApp चैनल से जुडने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच
करें।

Follow the Raftar Today channel on
Whats App

Twitter (X): Raftar Today
(@raftartoday)

हैशटैग्सः NoidaNews #RaftarToday WomanSafety #DomesticViolence GreaterNoida #JPWishTown #PropertyDispute #Noida

रफ़्तार टुडे ग्रुप की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button