आम मुद्दे

भाजपा का दादरी विधानसभा कार्यशाला बूथ सशक्तीकरण अभियान

दादरी, रफ्तार टुडे। भाजपा दादरी विधानसभा कार्यशाला बूथ सशक्तीकरण अभियान परशुराम धर्मशाला दादरी में आयोजन हुआ जिसमें मुख्यातिथि राष्ट्रीय भाजपा त्रिपुरा प्रभारी/ पूर्व केंद्रीय मंमंत्री व लोकसभा सांसद गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने किया। बूथ सशक्तीकरण विधानसभा कार्यशाला को संबोधित करते हुए त्रिपुरा प्रभारी व गौतमबुद्धनगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा क़ि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। भाजपा बूथ सशक्तिकरण के लिये बूथ कार्यकारिणी का गठन कर बैठक का आयोजन करना और बूथ के प्रत्येक घर तक पार्टी की रीतिनीति केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है ।

देश की जनता फिर तीसरी बार मोदी सरकार चाहती है, इसका सन्देश पूर्वी राज्यों की जनता ने मोदी जी के विकाश को चुना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी ,दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ,ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, बिज़ेंद्र प्रमुख, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,वेद प्रकाश गुप्ता, सोमेश गुप्ता ,ईश्वर वर्मा ,सत्यपाल शर्मा ,चिंटू शर्मा आदि दादरी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button