Omicron 1 News : अंधेरे, अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों से त्रस्त ओमिक्रोन-1!, महिलाएं डरीं, स्ट्रीट लाइट शोपीस, सर्विस रोड बना डरावना गलियारा, पार्क में घना अंधेरा, नहीं एक भी लाइट, बच्चों-महिलाओं को खतरा, शिकायतें लगातार, पर प्राधिकरण बना मूकदर्शक!

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ओमिक्रोन-1 की प्रमुख सोसायटी सुपरटेक सीजेएआर और एल्डिको मिस्टिक ग्रीन के निवासियों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इलाका अंधेरे, अतिक्रमण, असामाजिक तत्वों और प्रशासनिक अनदेखी की चपेट में है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, बच्चे और बुजुर्ग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से कतराते हैं।
सर्विस रोड बना शरारती तत्वों का अड्डा, महिलाओं पर फब्तियों की बौछार
ओमिक्रोन-1 की मुख्य सर्विस रोड, जो सुपरटेक सीजेएआर, एल्डिको मिस्टिक ग्रींस और लाल अथॉरिटी बिल्डिंग को जोड़ती है, अंधेरे और अतिक्रमण का शिकार है। रोड किनारे अवैध दुकानों ने कब्जा जमा रखा है।
शाम के समय यहाँ शरारती तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जो राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं।
डर और दहशत के माहौल के कारण महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं।

स्ट्रीट लाइटें केवल दिखावटी, डर का माहौल हावी
हाल ही में अथॉरिटी द्वारा कुछ स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई थीं, लेकिन वे कार्यशील नहीं हैं। यह लाइटें शोभा की वस्तु बन कर रह गई हैं।
अंधेरे की वजह से राहगीरों को खतरे का सामना करना पड़ता है और रात के समय दुर्घटना या अपराध की आशंका बनी रहती है।
पार्क में घना अंधेरा, नहीं एक भी लाइट, बच्चों-महिलाओं को खतरा
सुपरटेक सीजेएआर के पास स्थित इकलौता पार्क बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
पूरे पार्क में एक भी लाइट नहीं लगी है, जिससे शाम के बाद यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है।
महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक घूमने या व्यायाम करने से कतराते हैं, क्योंकि घुप अंधेरे में अपराध का डर सताता है।

टूटे डिवाइडर, अवैध कट बन रहे जानलेवा
मुख्य सड़क किनारे बने टूटे डिवाइडर और अवैध कट के चलते दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।
वाहनों की रफ्तार और बिना संकेत के कट बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
शिकायतें लगातार, पर प्रशासन बना मूकदर्शक!
निवासियों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत और अनुरोध किया है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय निवासी अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष, एल्डिको मिस्टिक ग्रीन ऑनर एसोसिएशन ने बताया कि
“हमने कई बार शिकायतें भेजीं, लेकिन प्राधिकरण चुप्पी साधे बैठा है। अब यह केवल अव्यवस्था नहीं, जन सुरक्षा का सवाल बन चुका है।”
निवासियों की मांगें
- सभी स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत सक्रिय किया जाए।
- सर्विस रोड से अवैध दुकानों को हटाया जाए।
- असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो।
- पार्क में पर्याप्त लाइट और सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
- टूटे डिवाइडर और अवैध कट को दुरुस्त किया जाए।

आखिर कब जागेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण?
ग्रेटर नोएडा की स्मार्ट सिटी बनने की चाहत और वास्तविक हालात में ज़मीन-आसमान का अंतर दिखता है। ओमिक्रोन-1 जैसी पॉश लोकेशन अगर इस हाल में है, तो शहर का भविष्य अधर में नजर आता है।
#OmicronOne #GreaterNoidaProblems #StreetLightCrisis #WomenSafety #ServiceRoadEncroachment #AuthorityWakeUp #DarknessInCity #RWAComplaint #GreaterNoidaNews #RaftarToday



