गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

GL Bajaj College News : “आत्मनिर्भर से विकसित भारत की ओर” : ग्रेटर नोएडा में ज्ञान, नवाचार और गुणवत्ता का महाकुंभ संपन्न, QCFI के तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन में जुटे 12 हजार से अधिक प्रतिभागी, QCFI ने रचे दो विश्व रिकॉर्ड

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाकुंभ का भव्य समापन GL Bajaj Institute of Technology & Management, ग्रेटर नोएडा में हुआ। “आत्मनिर्भर विकसित भारत” विषय पर आधारित इस आयोजन ने न केवल सहभागिता के नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि उद्योग, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित सोच को नई ऊर्जा भी दी।


रिकॉर्डतोड़ सहभागिता ने रचा इतिहास


इस तीन दिवसीय महाकुंभ में देशभर से 11,296 प्रतिभागियों ने भौतिक रूप से और 824 प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता कर QCFI के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर से 601 संगठन ऑन-ग्राउंड और 170 संगठन ऑनलाइन शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान 2,209 केस स्टडी भौतिक रूप से तथा 125 केस स्टडी काइज़न मोड में प्रस्तुत की गईं, जो कार्यस्थलों पर निरंतर सुधार और नवाचार की जीवंत मिसाल बनीं। QCFI के विभिन्न चैप्टर्स से लगभग 500 अधिकारी इस आयोजन के साक्षी बने।


यह आयोजन उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा है’


समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री कार्तिकेय अग्रवाल (CEO – GLBITM) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और सुधारात्मक सोच का महाकुंभ है।
उन्होंने कहा, “तीन दिनों तक युवा प्रतिभाओं द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर किए गए मौलिक योगदान और विचारों को देखना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। यह आयोजन भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”

QCFI ने रचे दो विश्व रिकॉर्ड


QCFI के कार्यकारी निदेशक श्री डी.के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष QCFI ने सर्वाधिक सहभागिता के साथ न केवल नया इतिहास रचा, बल्कि दो विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, संगठनों और चैप्टर्स को इस उपलब्धि का श्रे

GL Bajaj और चैप्टर्स की भूमिका की सराहना


QCFI के अध्यक्ष श्री अविनाश मिश्रा ने अपने संबोधन में GL Bajaj Institute of Technology & Management और सभी QCFI चैप्टर्स के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठनात्मक प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

IMG 20251223 114411 converted
ग्रेटर नोएडा में ज्ञान, नवाचार और गुणवत्ता का महाकुंभ संपन्न,


पुरस्कारों से सजी भव्य समापन संध्या
समापन समारोह के दौरान विजेता टीमों को अतिथियों एवं QCFI अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
स्किट प्रतियोगिता में HINDALCO विजेता रही, जबकि SHSHRUT TRL प्रथम उपविजेता और Aditya – ग्वालियर द्वितीय उपविजेता बनी।
इसके अतिरिक्त QC – Ravi BHEL, Sparton – Vedanta और Visionaries टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
20 से अधिक स्लोगन विजेताओं और 20 से अधिक सपोर्टिंग संगठनों को भी सम्मानित किया गया।


चैप्टर्स और विशेषज्ञों को मिला सम्मा


पूर्व दिवस पर 14 चैप्टर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए Chapter Appreciation Award से नवाज़ा गया।
Best Director Award, Best Faculty Award, Chapter Chairpersons, Zone Secretaries और QCFI Icon Award के माध्यम से दर्जनों विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गुणवत्ता आंदोलन को नई दिशा दी।


शिक्षा–उद्योग–नवाचार का मजबूत संगम


इस महाकुंभ में प्रो. डॉ. प्रीति बजाज (डायरेक्टर, GLBITM), प्रो. मंजू खत्री, डॉ. वी.आर. मिश्रा सहित GL Bajaj के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा और उद्योग के सहयोग से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है।


आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम


तीन दिवसीय यह महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गुणवत्ता, नवाचार और निरंतर सुधार की राष्ट्रीय चेतना बनकर उभरा। QCFI और GL Bajaj द्वारा आयोजित यह आयोजन आने वाले वर्षों में भी विकसित भारत की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button