आम मुद्दे

भारतवर्ष के यशस्वी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलम हॉस्पिटल रेलवे रोड दादरी द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

दादरी, रफ्तार टुडे। आज दिनांक 17 सितंबर 2022 दिन शनिवार को भारतवर्ष के यशस्वी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलम हॉस्पिटल रेलवे रोड दादरी द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस रक्तदान अमृत महोत्सव में कुल 82 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ।

कैंप का उद्घाटन माननीय विधायक दादरी श्री तेजपाल नागर जी, श्री नवाब सिंह नागर जी, श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी, चेयरमैन दादरी श्रीमती गीता पंडित जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री एच के शर्मा जी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो श्री राज नागर जी, श्री अन्नू पंडित जी, दादरी नगर अध्यक्ष भाजपा श्री सोमेश वार्ष्णेय जी, दादरी भाजयुमो अध्यक्ष श्री हर्ष बंसल जी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुश्री बबीता नागर जी आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।

कैंप के दौरान मंगलम हॉस्पिटल के डायरेक्टर उमेश शर्मा एवं संजीव कंसल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत पट्टीका पहनाकर एवं उन्हें उपहार देकर किया|

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button