IBA Industry News : “महंगाई
- गौतमबुद्ध नगर
IBA Industry News : “महंगाई, वेतन दबाव और अनिश्चित बाजार—MSME की बढ़ती मुश्किलों पर IBA नेसरकार से मांगी राहत, नीतिगत समर्थन की उठी जोरदार मांग
गौतमबुद्ध नगर, रफ़्तार टूडे । जनपद गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक परिदृश्य में इस समय एक बड़ा मुद्दा उभरकर सामने आया है। इंडस्ट्रियलबिजनेस एसोसिएशन (IBA) के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई सेक्टर पर बढ़ते आर्थिकदबाव और हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव को लेकर लखनऊ स्थित औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) कोसंबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रेषित किया। “महंगाई और लागत ने बढ़ाई चिंता—MSME सेक्टर संकट में” ज्ञापन में उद्यमियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में MSME उद्योग कई गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामनाकर रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं— कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतें ऊर्जा (बिजली) लागत में भारी वृद्धि हालिया वेतन वृद्धि का अतिरिक्त दबाव जटिल नियम एवं नियामकीय प्रक्रियाएं बाजार में अनिश्चितता और मांग में उतार–चढ़ाव इन सभी कारकों ने मिलकर छोटे और मध्यम उद्योगों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया है। “प्रशासन ने सुनी समस्याएं—जल्द समाधान का आश्वासन” इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता सेसुना। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि— सभी मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास होगा उद्योगों को राहत देने के लिए नीतिगत कदम जल्द उठाए जाएंगे “नीतिगत समर्थन की मांग—उद्योगों को चाहिए तत्काल राहत” IBA के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उद्योगों को तत्काल नीतिसमर्थन दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते संतुलित और व्यावहारिक निर्णय नहीं लिए गए, तो— उद्योगों की निरंतरता प्रभावित हो सकती है रोजगार के अवसरों पर संकट आ सकता है स्थानीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा…
Read More »
