Aster School News : “एस्टर स्कूल का रिजल्ट रहा शानदार—CBSE 2026 में छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास!”, 99% तक अंक हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया ग्रेटर नोएडा का मान, टॉपर्स की चमक से जगमगाया विद्यालय
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा स्थित एस्टर स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 (कक्षा 10वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी बेहद शानदार रहा, जिसमें छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
“99% के साथ संयुक्त टॉपर्स—देवांशी और कुशाग्र ने मारी बाज़ी”
इस वर्ष परीक्षा में देवांशी पचवरिया और कुशाग्र कुशवाहा ने 99% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सृष्टि कुंडु ने 98.6% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दिया त्रिपाठी और अर्णव शर्मा ने 98.4% अंक हासिल कर तीसरा स्थान अपने नाम किया।
“मेधावी छात्रों की लंबी सूची—हर ओर सफलता की गूंज”
विद्यालय के अन्य होनहार छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। इनमें—
नीलेश कुमार साहू – 97.5%
असमी कुलश्रेष्ठ – 97.4%
लविषा गुप्ता – 97%
अभिमन्यु सिंह – 96.6%
मान्या शुक्ला – 96.4%
गीत कुमारी – 96%
पार्थ जोशी – 96%
वाण्या त्यागी – 95.6%
आयुष वर्मा – 94.4%
अदिति शर्मा – 94%
आराधना मिश्रा – 93.8%
इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
“विषयवार भी शानदार प्रदर्शन—कई विषयों में 100% अंक”
एस्टर स्कूल के छात्रों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी – 100
हिंदी – 100
सामाजिक विज्ञान – 100
आईटी – 100
गणित – 98
विज्ञान – 98
यह परिणाम दर्शाता है कि विद्यालय में न केवल समग्र शिक्षा बल्कि विषयवार गहराई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
“संस्थान अध्यक्ष ने दी बधाई—शिक्षकों की मेहनत को सराहा”
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. वी. के. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्या और शिक्षकों के समर्पण व कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।
“मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम—सफलता की नई मिसाल”
एस्टर स्कूल का यह शानदार परिणाम यह साबित करता है कि यदि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और संस्थान का अनुशासन एक साथ मिल जाए, तो सफलता निश्चित होती है।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।



