राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्टताजातरीन

Bjp Seva Pakhwada News : भाजपा का सेवा पखवाड़ा ग्रेटर नोएडा, जेवर और रबूपुरा मंडलों की कार्यशाला में रणनीति तय, समाजसेवा और स्वच्छता को लेकर लिया संकल्प, पंचायत और शिक्षक एमएलसी चुनावों पर भी चर्चा, कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला गौतमबुद्धनगर में राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज हो गई हैं। जिले के ग्रेटर नोएडा मंडल, जेवर मंडल और रबूपुरा मंडल में आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा मंडल स्तर पर एक मंडल कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिला और मंडल स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्रेटर नोएडा, जेवर और रबूपुरा मंडलों की इस संयुक्त कार्यशाला से साफ हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी सेवा पखवाड़े को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। यह अभियान न केवल पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि जनता के बीच भाजपा की सेवा, समर्पण और स्वच्छता का संदेश भी लेकर जाएगा।

सेवा पखवाड़े को लेकर मंडल कार्यशाला

इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाजसेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति भाजपा की निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।

अभिषेक शर्मा ने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ स्तर तक जाकर इस अभियान को मजबूत बनाना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

पंचायत और शिक्षक एमएलसी चुनावों पर भी चर्चा

इस कार्यशाला में सिर्फ सेवा पखवाड़े तक ही सीमित चर्चा नहीं रही, बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर भी विस्तृत विमर्श किया गया। जिला नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प

कार्यशाला में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए संकल्प लिया कि वे सेवा पखवाड़े को जनता तक मजबूती से पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (02 अक्टूबर) तक चलने वाला यह अभियान भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचाएगा।

विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकाश चौधरी, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र सिंह, सुनील ठाकुर, सुनील रावत, अशोक शर्मा इनके साथ-साथ अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता भी मंडल कार्यशाला में शामिल हुए और सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का संदेश

भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें —

स्वच्छता अभियान

स्वास्थ्य शिविर

रक्तदान शिविर

जनजागरूकता रैलियां

गरीब और वंचितों के लिए सहायता कार्यक्रम

जैसी गतिविधियां प्रमुख रहेंगी।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button