ग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

Ace Society News : भक्ति, भव्यता और बंधुत्व का संगम, ऐस डिविनो, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चित्रगुप्त पूजा का भव्य एवं सफल आयोजन, डिविनो परिसर में गूंजे ‘जय चित्रगुप्त भगवान’ के जयकारे, श्रद्धालुओं ने मनाया विशेष पर्व

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ऐस डिविनो सोसाइटी, रफ़्तार टुडे।
ऐस डिविनो सोसाइटी में बृहस्पतिवार को चित्रांश समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया। समाज के सभी चित्रांश भाई-बहनों ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ इस पारंपरिक पर्व को मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से हुआ। पूजा के पश्चात भजन-संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के अनेक सदस्यों ने स्वयंसेवक (वालंटियर) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के संयोजन में श्री अतुल श्रीवास्तव एवं श्री तपन कुलश्रेष्ठ का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सुंदर और सफल रहा।

कुछ सदस्य पारिवारिक कारणों से पूजा में उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने शुभकामनाएँ प्रेषित कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह, एकता और सहयोग की भावना के साथ चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button