गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Blood Donation News : “रक्तदान महादान” की मिसाल, DCJ ग्रुप के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के नेतृत्व में 336 यूनिट रक्त संग्रह, “सफलता का सही अर्थ समाज को लौटाना”, प्रबंधन टीम की सक्रिय भागीदारी

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे | समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की एक प्रेरक पहल के तहत DCJ Group के निदेशक Avneesh Singh Visen के आह्वान पर 23 फरवरी 2026 को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर ग्रेटर नोएडा स्थित Ajay Poly Limited, चेन्नई स्थित Ajay Poly Limited, देहरादून की Encraft India Private Limited तथा पुणे स्थित Ajay Poly Limited में एक साथ आयोजित किया गया।


336 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
सोमवार को आयोजित इस शिविर में कुल 336 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रत्येक ने 1 यूनिट रक्तदान किया। कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

“सफलता का सही अर्थ समाज को लौटाना”
इस अवसर पर निदेशक अवनीश सिंह विसेन ने स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का सही अर्थ केवल कमाई या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज को क्या लौटाया गया, इससे तय होता है।
उन्होंने कहा, “रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह केवल मानव शरीर में बनता है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना हमारा सामाजिक दायित्व है। आपका एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियों को बचा सकता है और किसी की जिंदगी को नया अवसर दे सकता है।”
उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


प्रबंधन टीम की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में कंपनी के सीएफओ श्री विश्वजीत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों—श्री अरुण कुमार उपाध्याय, श्री राहुल कुमार, श्री सुधीर कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार नेगी, श्री जीवीआर राजन, श्री अभिजीत मिराजकर, श्री विनीत राय, श्री शिवपूजन सिंह और श्री अनुज कुमार—ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल
यह रक्तदान शिविर न केवल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का उदाहरण है, बल्कि कर्मचारियों में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।
DCJ ग्रुप की यह पहल दर्शाती है कि उद्योग जगत केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button