Sharda Health City News : “कलम के सिपाहियों के लिए सेहत का कवच
- Health
Sharda Health City News : “कलम के सिपाहियों के लिए सेहत का कवच, शारदा केयर हेल्थसिटी नेमीडिया परिवारों को दिया हेल्थ का गिफ्ट, फ्री हेल्थ कैंप में जांच, परामर्श और जागरूकता
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहलकरते हुए शार्दाकेयर हेल्थसिटी ने 16 अप्रैल 2026 को मीडिया से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के लिए एकविशेष फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिजनों को समय–समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूककरना और संभावित बीमारियों का समय रहते पता लगाना था। “एक ही छत के नीचे पूरी जांच—फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग का लाभ” इस हेल्थ कैंप में कई जरूरी मेडिकल जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें शामिल रहीं— हीमोग्लोबिन (Hb), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (BP) ईसीजी (ECG), बॉडी मास इंडेक्स (BMI) इन जांचों के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य की सही स्थिति जानने का अवसर मिला, जिससे भविष्य में गंभीरबीमारियों को रोका जा सके। “विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह—रोकथाम ही सबसे बड़ा इलाज” कैंप के दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, कार्डियक साइंसेज़) और डॉ. विजय कुमार गुर्जर (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, जेरियाट्रिक मेडिसिन) ने उपस्थित लोगों को दिल की बीमारियों, उम्र से जुड़ी समस्याओं और जीवनशैली से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों परजागरूक किया। उन्होंने बताया कि नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जासकता है। “मीडिया के लिए खास सुविधा—फैमिली मेंबरशिप कार्ड का रजिस्ट्रेशन” इस कैंप के दौरान पत्रकारों का रजिस्ट्रेशन शार्दाकेयर हेल्थसिटी के विशेष मेंबरशिप कार्ड के लिए भी किया गया।इस कार्ड के तहत पत्रकार अपने चार तक परिवार के सदस्यों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में भीस्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। “मीडिया और हेल्थ सेक्टर के बीच मजबूत रिश्ते की मिसाल” यह पहल केवल एक हेल्थ कैंप तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने मीडिया और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मजबूतसंबंधों को भी दर्शाया। मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, और ऐसे में उनकी सेहत काध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।…
Read More »
