UPITS Expo 2025: पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में किया भव्य उद्घाटन, Chip to Ship भारत में Manufacture, उद्यमियों और व्यापारियों को आह्वान आत्मनिर्भर भारत का, पीएम मोदी ने कहा कि यूपी है देश में नंबर वन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और भव्य मेला UPITS – 2025 आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य उद्घाटन किया गया। इस मेगा ट्रेड शो का थीम है – “Ultimate Sourcing Begins Here”। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित यह तीसरा संस्करण 25 से 29 सितम्बर 2025 तक चलेगा। ग्रेटर नोएडा का यह मेगा इवेंट UPITS 2025 न केवल व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह मेला 29 सितम्बर 2025 तक चलेगा और व्यापारियों, उद्योगपतियों और युवाओं के लिए नए अवसरों का केंद्र बनेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर तेजी से चमकते उत्तर प्रदेश की खुले दिल से सराहना की। कहा कि सबसे ज्यादा एक्सप्रेस व इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मामले में यूपी पूरे देश में पहले नंबर पर है। कहा कि सरकार हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
इस मेला में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष रूस Partner Country है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
Chip to Ship – पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह के दौरान घोषणा की कि भारत का लक्ष्य है कि “Chip to Ship” सबकुछ भारत में ही मैन्युफैक्चर हो। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत में बनने वाले 55% मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में तैयार होते हैं।
पीएम मोदी ने यह भी ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में Semiconductor Manufacturing Hub बनेगा। इसके साथ ही रूस के सहयोग से जल्द ही AK-203 rifles का उत्पादन भी यूपी में शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने UPI, Aadhaar, DigiLocker और ONDC जैसे Open Platforms तैयार किए हैं। उनका कहना था “Platforms for All, Progress for All का असर हर जगह दिख रहा है। चाहे मॉल में खरीदारी हो या सड़क किनारे चाय की दुकान, लोग हर जगह UPI का उपयोग कर रहे हैं।”
भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह में उद्यमियों और व्यापारियों से कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश पर निर्भर रहना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। “भारत के प्रत्येक ट्रेडर और उद्यमी की जिम्मेदारी है कि वह स्वदेशी अपनाने के अभियान के साथ जुड़ जाए और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए।”
प्रधानमंत्री ने व्यवसायिक वर्ग से अपील की कि वे अधिक निवेश करें और उत्पादन बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर स्तर पर उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ खड़ी है।
उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उत्पादन और उद्योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने बताया कि राज्य मोबाइल निर्माण, सेमीकंडक्टर और रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से कहा “उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाएं और यहां उत्पादन करें। रूस के सहयोग से अत्याधुनिक राइफल्स का उत्पादन जल्द ही यहां शुरू होने वाला है।”

GST सुधारों का उदाहरण देकर विपक्ष को घेरा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री ने मंच से GST सुधारों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सरकारें टैक्स के नाम पर आम जनता से भारी बोझ वसूलती थीं। GST के रिफॉर्म के बाद आम आदमी को बड़ी राहत मिली।
उदाहरण के तौर पर पहले 1 लाख रुपए की खरीद पर 25 हजार रुपए टैक्स लगता था, अब सिर्फ 5-6 हजार रुपए।
किसान जब ट्रैक्टर खरीदता था तो पहले 70 हजार रुपए टैक्स देना पड़ता था, अब 30 हजार।
1000 रुपए की शर्ट पर पहले 117 रुपए, अब सिर्फ 50 रुपए। थ्री-व्हीलर पर पहले 55 हजार, अब केवल 35 हजार रुपए। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक कदम बताया।
भारत किसी पर निर्भर नहीं
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच से उन्होंने बड़ा संदेश दिया कि भारत को अब किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। भारत को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। प्रयास करना है कि हर प्रोडेक्ट को हम भारत में ही बनाएं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि अपने बिजनेस को ऐसा बनाए जो आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दे। सरकार मेक इन इंडिया पर बल दे रही है। इससे देश को मजबूती मिल रही है। लोगों से अपील की कि जो भारत में उपलब्ध है उसे ही प्राथमिकता देनी है।
UPITS 2025 – वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस मेले में 2250+ exhibitors और 550 buyers from 80 countries भाग ले रहे हैं। राज्य के 60 GI-tagged products जैसे भदोही की कालीन, फिरोजाबाद का ग्लासवर्क और मुरादाबाद का मेटलवेयर प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा “यह आयोजन Make in India, Make for the World के विज़न को आगे बढ़ा रहा है और उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहा है।”
व्यापार और निवेश के लिए अवसर
UPITS 2025 में व्यापारियों और निवेशकों के लिए कई अवसर हैं ODOP (One District One Product) स्टॉल्स
MSME और स्टार्टअप पवेलियन
एयरोस्पेस, ग्रीन हाइड्रोजन और डिजिटल टेक्नोलॉजी हब
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू व्यापारियों के लिए B2B बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी ने इन अवसरों का लाभ उठाने और निवेश बढ़ाने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया।



