धार्मिकगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Greater Noida Site 4 Ramlila News : ग्रेटर नोएडा साइट-4 रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन संपन्न, विजय महोत्सव 2025 की भव्य तैयारियों का हुआ शुभारंभ, आधुनिक साउंड और लाइटिंग सिस्टम, भव्य मंचन के लिए व्यापक तैयारियां, वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन से गूंजा वातावरण

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक विजय महोत्सव 2025 की तैयारियां ग्रेटर नोएडा में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में साइट-4 सेंट्रल पार्क स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में आयोजित इस भूमि पूजन ने आगामी महोत्सव की नींव रख दी है, जो इस वर्ष 23 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा।

रामलीला मंचन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को सत्य, धर्म और आदर्शों की राह पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। इस बार का विजय महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

भूमि पूजन के साथ ही ग्रेटर नोएडा में विजय महोत्सव 2025 की तैयारियों का शंखनाद हो चुका है। रामलीला मंचन की परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामुदायिक उत्साह का भी प्रतीक है। इस वर्ष का आयोजन निश्चित रूप से शहरवासियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगा।

वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन से गूंजा वातावरण

भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ से हुई। पवित्र अग्नि में आहुति के साथ वातावरण धर्ममय हो गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि विधायक ठा. धीरेन्द्र सिंह और भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने परंपरागत रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न किया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विजय महोत्सव के आयोजन की आधिकारिक शुरुआत की।

IMG 20250907 WA0042 converted
ग्रेटर नोएडा साइट-4 रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन संपन्न, विजय महोत्सव 2025 की भव्य तैयारियों का हुआ शुभारंभ

कमेटी पदाधिकारियों और गणमान्यजनों की सहभागिता

श्री रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने जानकारी दी कि इस बार का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक होगा। वहीं अध्यक्ष स. मंजीत सिंह ने आयोजन की रुपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष मंचन में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे दर्शकों को और भी जीवंत अनुभव मिलेगा।

भूमि पूजन अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, योगेन्द्र भाटी डेवटा, राजीव मलिक, सत्येन्द्र नागर, अर्पित तिवारी, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद, सुरेश पचौरी, साधना सिन्हा, संगीता शर्मा, राकेश बेसोया, बिरजेस भाटी और विरेंद्र ढाडा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विजय महोत्सव 2025 – एक सांस्कृतिक संग

रामलीला मंचन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को सत्य, धर्म और आदर्शों की राह पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। इस बार का विजय महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में शहर और आसपास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शक शामिल होंगे।

भव्य मंचन के लिए व्यापक तैयारियां

रामलीला कमेटी ने बताया कि मंचन को खास बनाने के लिए –

आधुनिक साउंड और लाइटिंग सिस्टम, भव्य मंचन के लिए व्यापक तैयारियां

भव्य मंच सज्जा

पारंपरिक व आधुनिक परिधानों का संगम

स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति
की तैयारी की जा रही है।

विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी से बढ़ी शोभा

भूमि पूजन में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विपिन भाटी, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

इस बार का विजय महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button