VidhanSabhaChunav2027
- ग्रेटर नोएडा
गाँव चलो अभियान के तहत दादरी विधायक तेजपाल नागर ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क, मिल रहा जनसमर्थन
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा संचालित “गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्कअभियान लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने घोड़ी बछेड़ा, मॉयचा, रिठौरी, अजायपुर, रायपुर, रामपुर फतेहपुर, जुनपत, मकौड़ा एवं पाली ग्रामों का सघन दौरा कर ग्रामीणोंसे सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान विभिन्न ग्रामों में स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक जी का गर्मजोशी से स्वागतकिया गया। जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए, जिन्हें विधायक तेजपाल नागर ने गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश मेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकारकी जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गांवों का समग्र विकाससुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केमूल मंत्र के साथ हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। “गाँव चलो अभियान” इसी दिशा में एकसशक्त प्रयास है, जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर–घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं कीजानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अभियान के प्रति ग्रामीणोंमें विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भाजपा के प्रति उनका विश्वास और समर्थन निरंतर मजबूत होता दिखाईदिया।
Read More »
