- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- Faridabad
- The Marriage Took Place Three And A Half Years Ago, The Husband And In laws Were Accused Of Killing The Daughter For Not Fulfilling The Demand For Dowry.
फरीदाबाद9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मोहना गांव में शादी के महज साढ़े तीन साल में ही विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर छांयसा थाना पुलिस ने समेत समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पलवल के गांव भूपगढ़, हसनपुर निवासी चतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी सुमन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले गांव मोहना निवासी समय सिंह के बेटे विनोद के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था लेकिन बेटी के ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। बेटी से अक्सर दहेज की मांग करते थे। उनका आरोप है कि बेटी की ननद रीना, ससुर समय सिंह, देवर विवेक और पति विनोद अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी से दो लड़के पैदा हुए। दूसरा लड़का होने पर इन सभी ने 50000 की मांग की। चतर सिंह का कहना है कि वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए। वह अपने बेटे बबलू की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं। जब इस बात की जानकारी दामाद विनोद और उसके परिजनों हो हुई तो उन लोगों ने बेटी सुमन से कहा कि तेरे भाई की शादी में बुलेट बाइक चाहिए। नहीं तो घर से बाहर निकाल देंगे। 5-6 दिन पहले भी इन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी। उसने फोन कर सारी बात बताई थी। फिर भी अपनी बेटी को ही समझाया। चतर सिंह का आरोप है कि उक्त ससुरालियों ने सुमन को दहेज के लिए मारपीट की। विरोध करने पर उसे मारकर फांसी पे लटका दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुमन के पति विनोद , देवर विवेक, ननद रीना, ससुर समय सिंह के खिलाफ दहेज हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है।