सोसाइटीगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Paramount Mother Day News : “मां के प्यार से सजा ग्रेटर नोएडा का सबसे भावुक उत्सव!”, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे पर उमड़ा जज्बातों का सैलाब, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया रैंप वॉक, महिलाओं की ताकत और मातृत्व को मिला भव्य सम्मान, “माताएं समाज की असली आधारशिला हैं”

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे क्लब हाउस रविवार को उस समय भावनाओं, सम्मान, संगीत, संस्कृति और पारिवारिक प्रेम का अद्भुत केंद्र बन गया, जब शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा मातृत्व और महिला शक्ति को समर्पित एक भव्य मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि मां के त्याग, प्रेम, संघर्ष और प्रेरणा को समर्पित ऐसा उत्सव बन गया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पूरा पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट परिसर इस खास मौके पर एक रंगारंग फैमिली फेस्ट में तब्दील नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिवारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हर तरफ मां के सम्मान में तालियां गूंज रही थीं और मंच पर भावनाओं का ऐसा संगम दिखाई दिया, जिसने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया।

जब मां की कहानियों ने नम कर दीं आंखें

समारोह में प्रसिद्ध वित्तीय इन्फ्लुएंसर और उद्यमी Neha Nagar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी मां से जुड़े संघर्ष, प्रेरणा और जीवन के अनमोल अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि “हर सफलता के पीछे मां की दुआ और त्याग छिपा होता है। अगर मां का साथ और विश्वास न हो, तो जीवन अधूरा है।”

कार्यक्रम के दौरान नेहा नागर ने अपनी मां को समर्पित एक भावुक गीत भी प्रस्तुत किया। जैसे ही उन्होंने मंच पर गाना शुरू किया, पूरा माहौल तालियों और भावनाओं से भर गया। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं शिक्षाविद Sunita Khatana ने भी मातृत्व और पारिवारिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में परिवार और मां के महत्व को समझना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

तीन और चार पीढ़ियों की रैंप वॉक बनी सबसे बड़ा आकर्षण

इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा तीन पीढ़ी और चार पीढ़ी रैंप वॉक। मंच पर जब दादा-दादी, मां और बच्चे एक साथ हाथों में हाथ डालकर उतरे, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। यह प्रस्तुति केवल फैशन शो नहीं थी, बल्कि परिवार, संस्कार और पीढ़ियों के बीच भावनात्मक रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर थी। कई परिवारों ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि आज के समय में जहां संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर पड़ती जा रही है, वहां इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

IMG 20260509 WA0013
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे पर उमड़ा जज्बातों का सैलाब


महिलाओं को मिला, आत्मनिर्भरता और पहचान का मंच

समारोह में महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं ने अपने हुनर, उत्पाद और स्टार्टअप आइडियाज को प्रदर्शित किया। इससे महिलाओं को न केवल पहचान मिली बल्कि नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसर भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए गेम्स, आर्ट एक्टिविटीज, फैमिली इंटरैक्टिव सेशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। पूरे दिन क्लब हाउस में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

“माताएं समाज की असली आधारशिला हैं”

शीइंस्पायर फाउंडेशन की निदेशक Shreshta Chandra और Dr. Deepshikha Varun ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और माताओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे सम्मानित महसूस करें और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
श्रेष्ठा चंद्रा ने कहा “यह समारोह उन सभी माताओं को समर्पित है, जिनके प्रेम, संघर्ष और त्याग से मजबूत परिवार और बेहतर समाज का निर्माण होता है। मां केवल परिवार नहीं संभालती, बल्कि पूरी पीढ़ी को दिशा देती है।”उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शीइंस्पायर फाउंडेशन महिलाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

सम्मान समारोह के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह, मीडिया संवाद और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों, डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, समन्वयकों और टीम सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे मजबूत नींव होती हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह समारोह लोगों के दिलों में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर विंग कमांडर Yogya Sharma, Ashok Chaudhary, Adv Gaurav Sharma, Arun Goyal, Sandeep Tyagi, शिवानी, मोनिका गोयल, अर्चना जी, मिया, श्वेता गुप्ता, प्रीति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button