Trading Newsगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीनब्रेकिंग न्यूज़

L&T DFCCIL News : ज़ीटा अंडरपास बना खतरे की घंटी!, दीवारों से बह रहा पानी, सवालों के घेरे में एलएंडटी और DFCCIL की निर्माण गुणवत्ता

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा सेक्टर ज़ीटा में स्थित अंडरपास इन दिनों खतरे का संकेत बनता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंडरपास की दीवारों से अंदर की ओर पानी की धाराएं बह रही हैं, जिससे उसकी संरचनात्मक मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं यह निर्माण गुणवत्ता में बड़ी चूक का नतीजा तो नहीं?

जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण करने वाली कंपनियां — डीएफसीसी (Dedicated Freight Corridor Corporation) और एलएंडटी (Larsen & Toubro) — इस गंभीर मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

दीवारें रिस रहीं, निर्माण पर उठे सवाल

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के निवासी विनोद पहलावत ने बताया कि अंडरपास की दीवारों से लगातार पानी निकल रहा है। इससे दीवारों की मजबूती कमजोर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यह समस्या सिर्फ जलभराव की नहीं, बल्कि एक संरचनात्मक विफलता की तरफ भी इशारा करती है।

एलएंडटी और DFCCIL की भूमिका संदिग्ध

निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर एलएंडटी और डीएफसीसीआईएल (DFCCIL) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई है। भाजपा मंडल मंत्री अशोक चौधरी ने सवाल किया कि आखिर दीवारों से पानी की धाराएं क्यों बह रही हैं? यह सीधे-सीधे स्ट्रक्चर की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है।, और विनोद पहलावत ने इसकी कंप्लेंट Twitter (X) पर की है वह L&T के Whatsapp ग्रुप पर भी की है।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़

अफसरों की चुप्पी से बढ़ी नाराजगी

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के निवासी गौरव सिंह और विनोद पहलावत ने कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद एलएंडटी और DFCCIL के अधिकारी प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं हैं। गौरव सिंह ने तीखे शब्दों में कहा —
“क्या हम किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?”

जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग

विनोद पहलावत ने बताया कि वे अब यह मुद्दा विधायक तेजपाल नागर और सांसद डॉ. महेश शर्मा के संज्ञान में लाएंगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या को उजागर करेंगे ताकि संबंधित अधिकारी हरकत में आएं।

दीवार से टपकता पानी, गिरती दीवार की साख!

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के निवासी और भाजपा मंडल मंत्री अशोक चौधरी ने कड़ा सवाल उठाते हुए कहा,
“दीवारों से बहता पानी यह दर्शाता है कि अंडरपास की संरचनात्मक मजबूती में भारी कमी है। यह भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है। आखिर यह सब किसके निरीक्षण में हुआ?”

उन्होंने यह भी कहा कि एलएंडटी और डीएफसीसी के अधिकारियों ने अब तक इस रिसाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे जनता का भरोसा बुरी तरह डगमगा गया है।


हल्के में मत लीजिए हमें, अब मीडिया और नेताओं से बात करेंगे”

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट निवासी विनोद पहलावत ने नाराजगी जताते हुए कहा,
“यह मुद्दा अब मीडिया के माध्यम से उजागर किया जाएगा। हम स्थानीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी और सांसद डॉ. महेश शर्मा जी से भी मिलेंगे। शायद तब संबंधित अधिकारी जाग जाएं।”

उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनियों का यह रवैया दर्शाता है कि वे स्थानीय जनता की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे।

ट्विटर पर उठी आवाज

स्थानीय नागरिकों ने ट्विटर पर भी DFCCIL India, GNIDA, और उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।
👉 “@dfccil_india @OfficialGNIDA @NandiGuptaBJP @CMOfficeUP”


मौके की तस्वीरें भी दर्शाती हैं दीवारों से बहते पानी की स्थिति, जो किसी भी समय बड़ा हादसा कर सकती है।


📌 जनता की मांग

  • अंडरपास का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए
  • एलएंडटी व DFCCIL से जवाबतलबी हो
  • GNIDA जांच समिति गठित करे
  • लगातार पानी रिसाव के कारणों की तकनीकी जांच हो
  • दोषियों पर हो ठोस कार्रवाई

निष्कर्ष

ज़ीटा अंडरपास की मौजूदा हालत को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि जल्द संज्ञान न लिया गया तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकती है। अब देखना है कि संबंधित विभाग और प्राधिकरण इस पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कदम उठाते हैं।


#GreaterNoida #ZetaUnderpass #DFCCIL #LNTConstruction #GNIDA #WaterLeakage #PublicSafety #InfrastructureCrisis #UttarPradesh #TejpalNagar #MaheshSharma #ParliamentarianVoice #CitizensConcern #ZetaSector #UnderpassIssue #जनसुरक्षा #निर्माणत्रुटि

रफ़्तार टुडे की न्यूज़

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button