शिक्षाग्रेटर नोएडा

Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय ने 29वां स्थापना दिवस और विश्व अल्पसंख्यक दिवस का भव्य आयोजन, शारदा विश्वविद्यालय समावेशी शिक्षा और संस्कारों का संगम

चांसलर पीके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, "शारदा विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाता है। हम जैन धर्म के आदर्शों का पालन करते हुए अहिंसा और शांति का संदेश देते हैं।" उन्होंने महावीर स्वामी के उपदेशों पर चलते हुए जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश दिया।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने अपना 29वां स्थापना दिवस और विश्व अल्पसंख्यक दिवस जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और विभिन्न अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अब्दुल राशिद अंसारी (बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष), एसडीएम सदर चारुल यादव, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, डॉ अनुज जैन, ईश्वर चंद जैन, ज्योति आचार्य और महेश जैन को विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता और प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शारदा समूह की ट्रस्टी प्रियंका जैन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय का विशेष स्वागत किया।

शारदा विश्वविद्यालय की भूमिका और उद्देश्य:

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय ने कहा, “शारदा विश्वविद्यालय विविधता और समावेशन की भावना को आत्मसात करता है। यहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया जाता है। हमारा संविधान समानता और अधिकारों को महत्व देता है, और विश्वविद्यालय इस भावना को साकार करता है।”

चांसलर पीके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “शारदा विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाता है। हम जैन धर्म के आदर्शों का पालन करते हुए अहिंसा और शांति का संदेश देते हैं।” उन्होंने महावीर स्वामी के उपदेशों पर चलते हुए जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश दिया।

मुख्य वक्तव्य:

अशोक जैन (महासचिव, अखिल भारतीय श्री आत्म वल्लभ जैन महासंघ) ने कहा, “जैन धर्म आत्मनिर्भरता और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। सही विश्वास, सही ज्ञान और सही आचरण को अपनाना मानव जीवन को सार्थक बनाता है। चरित्र निर्माण एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन सही दिशा में प्रयास हमें आंतरिक सुख की ओर ले जाता है।”

IMG 20241217 WA0013

प्रमुख उपस्थितगण:

कार्यक्रम में एडीसीपी अशोक सिंह, शारदा समूह के सीईओ प्रशांत गुप्ता, शारदा अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट ऋषभ गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ विवेक कुमार गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन डॉ आरसी सिंह, डॉ भुवनेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेष झलक:

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय के जैन स्टडी सेंटर द्वारा भी उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की गई।

शारदा विश्वविद्यालय: समावेशी शिक्षा और संस्कारों का संगम

शारदा विश्वविद्यालय ने न केवल अपने स्थापना दिवस का उत्सव मनाया बल्कि समाज में विविधता और एकता के संदेश को भी बल दिया।

टैग्स #RaftarToday #GreaterNoida #ShardaUniversity #VishvaAlpsankhyakDivas #EducationNews

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button