देशप्रदेश

Water supply affected in many areas of Delhi | दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही

नई दिल्ली21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वायु प्रदूषण के बाद दिल्ली यमुना नदी में अमोनिया का मात्रा बढ़ जाने के कारण जल संकट से दक्षिणी दिल्ली, एनडीएमसी, पूर्वी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में हाहाकार मच गया। यमुना में अमोनिया बढ़ने से जलबोर्ड ने सुबह अचानक कई वीवीआईपी इलाकों ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, लोधी कालोनी, मयूर विहार सहित दिल्ली में 50 इलाकों में रविवार को सुबह नल से होने वाली पानी की सप्लाई जल बोर्ड के द्वारा बंद कर दी गई। जिसके कारण दिल्ली में हाहाकार मच गई।

सुबह जब लोगों के नलों में पानी नहीं आया तो और एक दूसरे से उनके नलों में पानी आने की समाचार फैलती चली गई। लोग पीने के पानी से लेकर, खाना बनाने और पानी के अभाव में नहाने को लेकर दिल्ली के कई लाख लोग परेशान हो गए। दिल्ली जल बोर्ड ने एक बयान जारी करके कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है।

दिल्ली सरकार के अथक प्रयासों से भागीरथी, सोनिया विहार, चंद्रवाल, ओखला और वजीराबाद जल शोधन संयंत्रों में स्थिति सामान्य हुई। हरियाणा ने दिवाली के दौरान यमुना नदी में भारी सीवेज और औद्योगिक कचरे का प्रवाह किया जिस कारण डब्ल्यूटीपीएस को पहले अमोनिया में वृद्धि के बाद कम क्षमता पर काम करना पड़ा। दिल्ली में पानी की कम आपूर्ति से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही है।
-राघव चड्ढा, उपाध्यक्ष, जल बोर्ड

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button