BJP Greater Noida News : जब गांव बने आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित भारत, गौतमबुद्धनगर में BJP की बड़ी पत्रकार वार्ता, “जी-राम-जी योजना” को बताया 2047 के भारत का मजबूत आधार, गांव-गांव बढ़ेगा विकास, रोजगार मिलेगा सालभर

नोएडा, रफ़्तार टूडे। विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का गांव मजबूत होगा, गरीब के हाथ में काम होगा और उसकी गरिमा सुरक्षित रहेगी। इसी सोच को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा आज 11 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता का विषय रहा—
“विकसित भारत – रोजगार आजीविका गारंटी ग्रामीण योजना (VB-G-RAM-G)”, जिसे भाजपा नेताओं ने ग्रामीण भारत के लिए एक सर्व समाधान बताया।
यह पत्रकार वार्ता सेक्टर-जेटा-1, आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के पीछे, पूर्व जिला मंत्री वीरेन्द्र भाटी के निवास पर आयोजित की गई, जहाँ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री बोले—गरीब की गरिमा और रोजगार मोदी सरकार की प्राथमिकता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि
विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी ग्रामीण योजना (जी-राम-जी), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न का अहम स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि इस कानून को लाने के पीछे मोदी सरकार की स्पष्ट मंशा है—
“देश के हर गरीब को सम्मानजनक रोजगार मिले, उसकी गरिमा बनी रहे और गांव आत्मनिर्भर बनें।”
कुंवर बृजेश सिंह जी ने इसे महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह योजना रामराज्य की स्थापना की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
गांव-गांव बढ़ेगा विकास, रोजगार मिलेगा सालभर – MLC श्री श्रीचंद शर्मा
पत्रकार वार्ता में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद शिक्षक विधायक एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा जी ने कहा कि
जी-राम-जी योजना से देश के हर गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को पहले की तुलना में कहीं अधिक रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जहां पहले सीमित दिनों का रोजगार मिलता था, अब इस योजना के तहत
पूरे वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
तकनीक से पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर प्रहार – विधायक तेजपाल नगर
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ने इस योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास के एक नए मॉडल को जन्म देगी।
उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और जरूरतमंद को उसका पूरा हक मिलेगा। बेहतर आजीविका सुरक्षा से गांवों में पलायन भी रुकेगा।
मजदूरी तेज, काम ज्यादा—जेवर विधायक का भरोसा
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी ने कहा कि इस नई योजना में केवल रोजगार की अवधि ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को भी तेज और सरल बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान से मजदूरों का भरोसा बढ़ेगा और गांवों में आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।
जनजातीय समाज को अतिरिक्त लाभ – अभिषेक शर्मा
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
इस योजना के तहत हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, वहीं वन क्षेत्रों में काम करने वाले अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों को 25 दिन अतिरिक्त रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस पत्रकार वार्ता में एनडीए घटक दलों के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। आरएलडी जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, सुभासपा से पंकज सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, देवा भाटी, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, विमल पुंडीर, सचिन गौतम, बलराज भाटी, अरुण प्रधान, रवि जिंदल, अमित पंडित, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, धीर राणा, अर्पणा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संदेश साफ—गांव मजबूत तो भारत मजबूत
इस पत्रकार वार्ता के जरिए भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि
गांव, गरीब और श्रमिक विकसित भारत की नींव हैं।
जी-राम-जी योजना न केवल रोजगार की गारंटी है, बल्कि यह सम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भी है।



