देशप्रदेश

Wife got murdered for girl friend, three arrested including husband | गर्ल फ्रेंड के लिए करवा दिया पत्नी का मर्डर, पति समेत तीन अरेस्ट

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ दिल्ली के शेख सराय इलाके में महिला की हत्या उसी के पति ने पांच लाख की सुपारी देकर करवा दी। इस केस में पुलिस ने दो कॉन्ट्रेक्ट किलर और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नवीन कुमार गुलइया (36), राहुल (22) और सोनू (19) के रूप में हुई । आरोपी नवीन मृत महिला का पति है। यह वारदात दंपति के बीच हुई तीसरे की एंट्री का नतीजा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक और आरोपियों को देने के लिए रखे 50 हजार रुपए बरामद किए हैं।

डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया गुरुवार शाम शेख सराय के एक अस्पताल से महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस को अस्पताल में मृत रीना का पति नवीन कुमार गुलइया मिला। यहां नवीन ने बताया उसका केबल का काम है। दोपहर करीब 2.30 बजे वह दस साल के बेटे को लेकर डिफेंस कालोनी में डॉक्टर के पास गया था। वहां से फ्री होकर उसने बेटे के साथ खरीदारी की।

फिर बेटे को कटिंग कराने के लिए सैैलून पर छोड़कर कालकाजी अपने ऑफिस आ गया। उसके कहे अनुसार कर्मचारी नरहरि उर्फ हरी बेटे को सैलून से घर छोड़ने के लिए गया। शाम करीब 4.45 बजे उसने घर पहुंच रीना को खून से लथपथ हालत में देखा। उसने नवीन को इस बारे में बताया। नवीन ने घर पहुंच पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस पर 15 से 16 बार चाकू से वार किए गए थे। इस बाबत मालवीय नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button