देशप्रदेश

Haryana Village Woman killed in ox attack in Faridabad | बुजुर्ग महिला ने सांड से बचने के लिए छड़ी उठाई, सांड ने हवा में गेंद की तरह उछाल दिया, मौत

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

खेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। आवारा सांड से बचने के लिए एक बुजुर्ग महिला ने उसे छड़ी दिखा दी। इसके बाद सांड आग बबूला हो गया और उसने सींग से महिला को हवा में उछाल दिया। जिससे गिरकर महिला की मौत हो गयी। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हेा गयी। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मृतक महिला की पहचान शांति देवी पत्नी गोविंदराम के रूप में हुई है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार खेड़ी गांव निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी दोपहर के वक्त अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी काले रंग का एक सांड गली में घूमते हुए आ गया। महिला ने उससे बचने के लिए छड़ी से उसे डराने का प्रयास किया कि सांड भड़क गया। उसने महिला को सींग में फंसाकर हवा में गेंद की तरह उछाल दिया। नीचे गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के पोते धीरेंद्र का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से आवार पशुओं का आतंक है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सड़कों पर घूमते रहते हैं आवारा पशु

कहने को तो फरीदाबाद में एक दर्जन से अधिक गौशाला बनाकर आवारा पशुओं को उसमें रखने की व्यवस्था की गई है। बावजूद सैकड़ों की संख्या में अवारा पशु सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। एनआईटी, बल्लभगढ़, बाईपास रोड समेत लगभग अधिकांश इलाकों में घूमते नजर आ जाएंगे। नगर निगम के पास अभी तक इन्हें पकड़ने का कोई प्लान नहीं है। ये आवारा पशु एक दिन एक्सीडेंट का भी माध्यम बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button