देशप्रदेश

Weather pattern changed in Delhi, temperature dropped due to light rain | दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से गिरा तापमान

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का मौसम बदल गया है। गुरुवार को कई जगह हुआ हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के पालम और आया नगर में सबसे अधिक एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वहीं लोधी रोड, आया नगर, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर एक मिलीमीटर से कम बारिश हुई।

बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button