आम मुद्दे

बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, सावन की फुहारों के बीच महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर की श्रीमदभागवत कथा के लिए भक्तों में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश भी प्रभु के प्रति भक्ति कम ना कर सकी। सावन की रिमझिम बरसात में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सम्मिलित हुई और बारिश में भीगते हुए कलश यात्रा निकाली।

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 10 जुलाई से कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के आयोजन में तकरीबन 10 करोड़ रुपये खर्च कर किए जाने का अनुमान है। लेकिन मौसम ने सभी पर पानी फेर दिया। मौसम को देखते हुए कथा के लिए 4 लाख स्क्वायर फीट में वाटर प्रूफ टेंट (जर्मन हैंगर) लगाया गया है। रविवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

IMG 20230709 WA0008

सावन के चलते पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश हो रही है। जिससे कथा स्थल व उसके चारों तरफ जलभराव हो गया है। लेकिन बाबा के भक्ति में कोई भक्तजन भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही हैं। कथा स्थल पर बारिश में भीगते हुए लाखों की संख्या में लोग उपस्थित हैं। यह कथा अब तक की ऐतिहासिक कथा होगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button