Uncategorizedताजातरीनदेशप्रदेशराजनीति

भाजपा गौतम नगर ने पंजाब अपराधिक कृत्य के लिए निकाली मशाल यात्रा

पंजाब में कल कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री की जान जोखिम में डालने का जो कृत्य किया गया यह अति निंदनीय है यह हमला हमारे देश के प्रधानमंत्री पर नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर किया है

 

 

भाजपा युवा मोर्चा जिला गौतम बुद्ध नगर ने जिला अध्यक्ष भाजयुमो राज नागर भी मशाल यात्रा मौजूद रहे

रफ्तार टुडे ।  पंजाब में कल कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री जी की जान जोखिम में डालने का जो कृत्य किया गया यह अति निंदनीय है यह हमला हमारे देश के प्रधानमंत्री जी पर नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर किया है। मशाल जुलूस के उपलक्ष में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर प्रदेश महामंत्री संगठन राजस्थान भी मौजूद रहे उन्होंने उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पंजाब के सीएम चन्नी की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा की कांग्रेस अपनी गलती को गलती मान रही है। यह पंजाब में कांग्रेस की हार साबित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान नहीं किया वल्कि पूरे देश में सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की खिल्ली उड़ाई है। और पूरे देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

 

भाजपा व भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद गौतम बुद्ध नगर इस आपराधिक कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हुए हमले का विरोध करता है भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा की कांग्रेस पार्टी  लोकतंत्र का अपमान कर रही है और वह हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश के पीएम की रक्षा भी नहीं कर पाए। यह बात राजनीति के इतिहास में कांग्रेस पार्टी के मुंह पर कालिख पुत गई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय से मशाल मार्च निकालकर विरोध दर्ज किया।

मुख्य रूप से चंद्रशेखर भाईसाहब प्रदेश महामंत्री संगठन राजस्थान, सुरेंद्र सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जेवर विधायक धीरेंद्र ठाकुर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय सदस्य गोविंद चौधरी, ओमपाल प्रधान, बिजेंद्र प्रमुख, पवन नागर, हर्ष शर्मा, हर्ष उपमन्यु, सुमित बसोया, योगेश चौधरी, यतेंद्र नागर, गुरुदेव भाटी, सतवीर भाटी, अमित भाटी, डॉ अशोक नागर, मनोज गर्ग, यशपाल भाटी, अतुल मथुरापुर, गौरव पटेल, पंकज कसाना, महेंद्र कर्दम आदि सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button