मनोरंजन

मिशन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को करेंगे मजबूत

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के ओमिकरों 1A सेक्टर में स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यालय पर संगठन के संरक्षक एवं प्रमुख सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण हेतु आंदोलन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के साथ दिल्ली एनसीआर में खड़ा कर एक बड़े जन आंदोलन की भूमिका बनाई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर शीतला प्रसाद (पूर्व महानिदेशक भारत सरकार) ने एवं संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश व देश के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने एवं उत्तर प्रदेश में एक समान शिक्षा व चिकित्सा कानून लागू करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर से सटे हुए सभी जनपदों में संगठन के द्वारा जिला इकाइयां स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में संगठन के द्वारा लगभग 20 लोगों की कोर कमेटी का भी गठन किया जाएगा।


डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत जन आंदोलन से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को संगठन के द्वारा मिशनरी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर राक्षस रुपी भ्रष्टाचार का डटकर मुकाबला कर सके। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा जल्द ही एक प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित किया जाएगा।


इस दौरान- संस्थापक सदस्य आलोक नागर डॉ शीतल प्रसाद मास्टर दिनेश नागर डॉक्टर दीपक शर्मा कृष्णपाल यादव बलराज हूंण संजय भैया प्रेमराज भाटी शिवकुमार कसाना राकेश पंवार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button