आम मुद्दे

रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अनुरोध पर जिला कोरोना अधिकारी आर के सिंह की निगरानी में ने परिसर में कार्यरत 300 से ज्यादा अधिवक्ता और डीड राइटर्स को बूस्टर डोज लगाई गई

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज 29 सितंबर 2022 को सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में अध्यक्ष एडवोकेट अनिल भाटी जी के अनुरोध पर जिला कोरोना अधिकारी आर के सिंह जी की निगरानी में जन स्वास्थ्य केंद्र दनकौर की नर्सिंग स्टाफ श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय जी ने परिसर में कार्यरत 300 से ज्यादा अधिवक्ता और डीड राइटर्स को बूस्टर डोज लगाकर कोरोना से सुरक्षा चक्र प्रदान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट अनिल भाटी जी, पूरी कार्यकारिणी और पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डा दीपक कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष गोयल, थान सिंह जी, मनवीर मावी ,मीना शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

एडवोकेट अनिल भाटी अध्यक्ष महोदय ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कैंपस के सभी साथियों ने अध्यक्ष जी द्वारा लगवाए गए इस कैंप की ह्रदय से सराहना की।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button