आम मुद्दे

प्रियंका गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर असहाय बच्चों को भोजन वितरित किया

नोएडा, रफ्तार टुडे। आज दिनाँक .12.1.2022 को नोएड़ा काँग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश काँगेस कमेटी के पूर्व सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव यूपी प्रभारी गरीब मजदूर किसान महिलाओं युवाओं की की आवाज को बुलंद करने वाली आदरणीय प्रियंका गाँधी जी के जन्मदिन पर सेक्टर 2 स्थित.वीआर कैटर्स एव फ़ास्ट फ़ूड पर असहाय बच्चों को भोजन वितरित किया,श्री सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गाँधी जी का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जन्मदिन के अवसर पर असहाय बच्चों को भोजन वितरित किया,हम सभी कार्यकर्ता आदरणीय प्रियंका गाँधी जी के लिए भगवान से दीर्घायु एव अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है,इस अवसर पर विकटराम,सतपाल लाला,रौनक पाल,सहित कार्यकर्ता रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button