आम मुद्दे

भाजपा प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने त्रिपुरा में मनाया जीत के जश्न, एक बार फिर डॉ महेश की वजह से त्रिपुरा में भाजपा का परचम लहराया,खेली होली

त्रिपुरा, रफ्तार टुडे। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की वापसी पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं ने राज्य के प्रभारी व गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. महेश शर्मा के साथ जमकर होली खेली। इसी खुशी में आज पार्टी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। खुशी में झूम रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुब अबीर गुलाल उड़ाया और डा. महेश शर्मा को गले लगाकर बधाई दी।

त्रिपुरा में आए विधानसभा चुनावी नतीजों ने एक बार फिर राज्य में भाजपा सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। पार्टी यहां बहुत से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। पार्टी की जीत को राज्य के प्रभारी व गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. महेश शर्मा की कड़ी मेहनत का माना जा रहा है।

पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल बना हुआ है। सभी कार्यकर्ता व नेता होली के रंगों में रंगे हुए थे। इस दौरान​ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button