आम मुद्दे

17 मार्च को नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे अफसर

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगामी 17 मार्च को नोएडा आ सकते हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि 17 मार्च को योगी आदित्यनाथ नोएडा में काफी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा काफी विकास कार्यों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-78 में वेदवन पार्क बनाया गया है। जिसमें ऋषियों के बारे में लिखा गया है।

इसका भी शुभारंभ कर सकते हैं योगी आदित्यनाथ
इसके अलावा नोएडा में डॉग पार्क भी बनाया गया है। जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएं है। इसके अलावा एनसीआर का पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू नोएडा में बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सभी को लेकर योगी आदित्यनाथ नोएडा आ सकते हैं।

क्यूसेक गंगाजल का भी होगा शुभारंभ
नोएडा में 37.50 क्यूसेक गंगाजल अप्रैल से मिलेगा। इसको लेकर काफी तेजी के साथ काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी डेड लाइन 31 मार्च है। परियोजना की कुल लागत करीब 304.18 करोड़ है। इसमें नोएडा 228.14 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इस योजना के शुरू होने से 28 सेक्टरों के करीब 6 लाख लोगों को गंगाजल की सप्लाई की जा सकेगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button