आम मुद्दे

Noida News : मां के स्वास्थ्य परामर्श के लिए नोएडा पहुंचे राहुल गांधी

नोएडा, रफ्तार टुडे। सांसद तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 7 बजे नोएडा आए। राहुल के आने की किसी भी कांग्रेस नेता को भनक तक नहीं लगी। वे यहां आधा घंटे तक रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेक्टर-31 के सी-5/260 में आज सुबह डा. राकेश चंदेला से मिलने गए थे राहुल गांधी सुबह 6.45 पर दिल्ली से चले तथा डीएनडी होते हुए नोएडा पहुंचे उन्होंने यहां डा. चंदेला से परामर्श लेकर वापस दिल्ली लौट गए।

बताया जाता है कि डा. चंदेला पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का भी काफी दिनों से इलाज कर रहे हैं। उनके साथ नोएडा जोन के एसीपी-1, रजनीश वर्मा तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उनके आने की खबर कांग्रेस के किसी भी नेता को नहीं मिल पाई और न ही कोई सेक्टर-31 पहुंचा।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button