आम मुद्दे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले राष्ट्रवादी कवि अमित शर्मा

लखनऊ, रफ्तार टुडे। भारत के प्रखर राष्ट्रवादी कवि अमित शर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुखिया देश के यशस्वी राजनेता योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की अमित शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री जी के समक्ष साहित्यकारों के प्रतिनिधिमंडल ने साहित्य और समाज की बातों को प्रमुखता से महाराज जी के सम्मुख रखा।

कवि अमित शर्मा ने बताया माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया की इस बार के नगर निगम चुनावों नगर पालिकाओं एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रवादी साहित्यकारों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया की मेरी राष्ट्रवादी कविताओं को सुनकर पूज्य महाराज जी का प्रसन्न होना उनके अंदर बह रही राष्ट्रवाद की धारा का परिचायक था।
अमित ने कहा व्यस्तताओं के बावजूद सरस्वती पुत्रों को उनका इतना समय देना उनकी सरलता सहजता सहृदयता का परिचायक रहा।

उन्होंने बताया हिमालय जैसे विराट व्यक्तित्व वाले योगी जी कवियों के समक्ष सरल जलधारा के समान उदारता की प्रतिमूर्ति जैसे लग रहे थे।

साहित्यकारों के प्रतिनिधिमंडल के रूप में राष्ट्रवादी कवि अमित शर्मा के नेतृत्व में लोकप्रिय कवि कुशल कुशवाह ,मनुव्रत वाजपई एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता मयंक दुबे जी रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button