ताजातरीनप्रदेशराजनीति

Noida: Modi 3.0 Oath ceremony सांसद डॉ. महेश शर्मा को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की प्रबल संभावना, मिल सकता है अहम मंत्रालय, यूपी की सबसे बड़ी जीत का मिलेगा इनाम

ग्रेटर नोएडा रफ्तार टुडे। Noida Modi 3.0 Oath ceremony लोकसभा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा को मोदी की 3.0 सरकार में जगह मिल सकती है। सूत्रों का दावा है कि महेश शर्मा का नाम लगभग तय हो गया। बस उनके नाम की घोषणा होना बाकी है। बताया जा रहा है कि महेश शर्मा को मोदी सरकार में अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल लोगों की नजरें मोदी की 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है।

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है और इस चुनाव में एनडीए को पूर्व बहुमत मिली है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधामंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इसी कड़ी में यूपी की गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. महेश शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर हैट-ट्रिक बनाई। संभावना जताई जा रही है कि इन्हें मोदी कैविनेट में जगह मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज (Gautam Buddha Nagar Lok sabha chunav winner) की है। उन्होंने इस चुनाव में जीत के साथ ही हैट्रिक लगाई है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि महेश शर्मा को इसका इनाम मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो उन्हें मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet Oath Ceremony)) में जगह मिलने की संभावना है।

सबसे बड़ी जीत के साथ बड़ा कद
Noida के सांसद डॉ. महेश शर्मा की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के मायने पिछले दो जीतों से काफी अलग हैं। दरअसल, इस बार महेश शर्मा ने यूपी में वोटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। महेश शर्मा ने 8,57,829 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को रिकॉर्ड 5,59,472 मतों से हराया। गौतमबुद्ध नगर सीट पर डॉ. महेश शर्मा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्हें कुल पड़े मतों का 59.69 प्रतिशत मत मिला। इस जीत के साथ ही उनका कद भी बढ़ गया है। मोदी सरकार महेश शर्मा को इस बड़ी जीत का इनाम केंद्रीय मंत्री बनाकर देगी ।

इन खूबियों ने महेश शर्मा को बनाया प्रधानमंत्री मोदी का चहेता, जेवर एयरपोर्ट भी डॉ महेश शर्मा का अहम योगदान

मोदी सरकार में महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें मंत्रालय का चलाने का काफी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा चुके हैं। महेश शर्मा इससे पहले सांसद होने के साथ ही कई राज्यों में चुनाव प्रभारी का पद भी संभाल चुका है। ज्यादातर चुनावों में उन्होंने पार्टी काफी फायदा पहुंचाया है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के लिए महेश शर्मा की मेहनत को देखते हुए ही उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा रहा है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। जेवर एयरपोर्ट डॉ महेश शर्मा की देन है वह भी सपा के कार्यकाल में उन्होंने संगठन में रहकर भी काफी काम किया है।

Civil aviation मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय का मिल चुका जिम्मा

पेशे से चिकित्सक रहे डॉ. महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रह चुके हैं। इसके साध ही वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जेवर एयरपोर्ट डॉ महेश शर्मा की देन है वह भी सपा के कार्यकाल में, यूपी से विधायक के रूप में भी चुने जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button