राजनीतिगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीननोएडा

Noida Punjabi Samaj News : नोएडा में पंजाबी समाज की बढ़ती राजनीतिक हनक, नई कार्यकारिणी बनी, 13 सितम्बर को होगा शपथ ग्रहण, बाढ़ पीड़ितों की मदद का उठाया संकल्प, “35% वोटर हैं, लेकिन राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं” – विपिन मल्हन

नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नोएडा में पंजाबी समाज लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। चाहे समाजसेवा का मामला हो, सांस्कृतिक गतिविधियां हों या ज़रूरतमंदों की मदद—पंजाबी समाज हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता नजर आता है। अब समाज ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बड़ा संदेश दिया है।

नोएडा में पंजाबी समाज का यह कदम न सिर्फ सामाजिक एकता और सेवा भावना का उदाहरण है बल्कि यह आने वाले समय में राजनीति में उनके मजबूत दखल की शुरुआत भी साबित हो सकता है। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह निश्चित रूप से समाज के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, जहां से भविष्य की राजनीति और समाजसेवा की नई राहें खुलेंगी।

अध्यक्ष बने राजीव अजमानी, 13 सितम्बर को शपथ ग्रहण

नोएडा पंजाबी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राजीव अजमानी को अध्यक्ष चुना गया है। संस्था के संयोजक विपिन मल्हन ने बताया कि नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह 13 सितम्बर को सायं 7 बजे सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित होगा। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

“35% वोटर हैं, लेकिन राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं” – विपिन मल्हन

संयोजक विपिन मल्हन ने कहा कि पंजाबी समाज केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति में भी अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहता है। उन्होंने बताया कि नोएडा में लगभग 35% वोटर पंजाबी समाज से हैं, लेकिन अभी तक उन्हें राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

उन्होंने साफ कहा कि “हर समाज अपनी संख्या के हिसाब से राजनीति में दखल रखता है। ऐसे में पंजाबी समाज भी नोएडा विधानसभा सीट से दावेदारी कर सकता है।”

समाजसेवा में हमेशा अग्रणी – बाढ़ पीड़ितों की मदद का संकल्प

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि पंजाबी समाज सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा। इस शिविर में डॉक्टर्स की टीम मौजूद रहेगी, जो स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देगी।

जरूरतमंदों को दवाइयां, भोजन और जरूरी सामान भी वितरित किया जाएगा। यह कदम समाज के करुणा, देखभाल और एकजुटता के संदेश को और मजबूत करेगा।

एकता, भाईचारा और सेवा ही असली पहचान”

संयोजक विपिन मल्हन ने कहा कि अब समाज को और अधिक संगठित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा “शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ पदभार ग्रहण का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह संस्कृति, एकता और भाईचारे का संगम होगा, जो करुणा और सेवा का संदेश देगा।”

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की झलक

संयोजक: विपिन मल्हन

अध्यक्ष: राजीव अजमानी

महासचिव: रणधीर सिंह

कोषाध्यक्ष: सुश्री नीरू शर्मा

संरक्षक: हरजीत सिंह

सीनियर उपाध्यक्ष: संदीप महेंदीरता, राकेश कोहली, सूरज वर्मा

उपाध्यक्ष: वी.के. सेठ, राहुल नायर, संदीप विरमानी

चुनाव अधिकारी: कमल अग्रवाल

सचिव: संजीव भयाना, भूपेंद्र सिंह, जतिन मेहता

संयुक्त कोषाध्यक्ष: रोहित ढींगरा

संयुक्त सचिव: प्रीतपाल सबरवाल, इंदर मोहन कुमार, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, गिरीश नारंग

प्रिंट मीडिया प्रभारी: मनिंदर सिंह रयात

सोशल मीडिया प्रभारी: अजय सरीन

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button