गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Corruption Free India News : दादरी तहसील को मिला नया नेतृत्व, कुणाल आर्य बने तहसील अध्यक्ष, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया बड़ा ऐलान, ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ा जाएगा आंदोलन

दादरी, रफ़्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार और गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर अब जमीनी स्तर पर बड़ा आंदोलन खड़ा होने जा रहा है। इसी दिशा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने रविवार को दादरी क्षेत्र के महावड़ गांव में एक अहम बैठक की। बैठक का संचालन संगठन के सक्रिय सदस्य आकाश नागर ने किया।

दादरी क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की नाराज़गी अब संगठित रूप ले रही है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा कुणाल आर्य को दादरी तहसील अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में गांव-गांव से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ और बुलंद होगी। संगठन का लक्ष्य साफ है — “भ्रष्टाचार मुक्त गांव, जागरूक नागरिक और मजबूत पंचायत व्यवस्था।”

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ को अब गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा। इसी क्रम में संगठन ने महावड़ निवासी कुणाल आर्य को दादरी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होगा दादरी क्षेत्र

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार करके जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जबकि इन पर भारी बजट खर्च दिखाया जाता है। संगठन ने घोषणा की कि जल्द ही मुख्य विकास भवन पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ताकि ग्रामीणों की आवाज़ सीधे प्रशासन तक पहुंचे।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष कुणाल आर्य का संकल्प

कुणाल आर्य, जिन्हें दादरी तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, ने कहा “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और कर्तव्य दोनों है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाऊंगा। दादरी क्षेत्र में संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव-गांव में आवाज़ उठाई जाएगी।”

कुणाल आर्य ने स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना होगा।

बैठक में उठे मुद्दे

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कई गंभीर समस्याओं को साझा किया। इनमें प्रमुख रूप से –

ग्राम पंचायतों में बजट का दुरुपयोग

विकास कार्यों में लापरवाही

नाली और सड़क निर्माण अधूरा छोड़ना

पानी और बिजली की अनियमित सप्लाई

ग्रामीणों ने संगठन से मांग की कि इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई और आंदोलन की रूपरेखा जल्द तैयार की जाए।

बैठक में मौजूद लोग

बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें ब्रह्मपाल सिंह कपासिया, अनिल आर्य, आकाश नागर, एडवोकेट राहुल विकल, देव आर्य, प्रीतम विकल, ध्रुव आर्य, यश नागर, शक्ति आर्य, अंकित नागर, नीरज भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button