गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडादादरी

Dadri Jai Ho News : "पित्र श्राद्ध" को मिला नया आयाम, जय हो संस्था ने मनाया अनोखा श्राद्ध, सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, शहीदों की रज़ लाने वाले हुए सम्मानित, पौधारोपण से पर्यावरण को संदेश, हेलमेट बांटकर दिलाई शपथ

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। पित्रों के श्राद्ध को अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक विधियों से जोड़ा जाता है, लेकिन ग्रेटर नोएडा की जय हो संस्था ने इसे एक अनोखे अंदाज में मनाकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। रविवार को दादरी के ग्राम बील अकबरपुर से संस्था के संस्थापक कपिल शर्मा एडवोकेट और उनके परिवार ने श्राद्ध के अवसर पर एक अलग तरह की पहल की। इस मौके पर उन्होंने “रोड सेफ्टी ड्राइव” शुरू कर हेलमेट वितरित किए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

“जय हो संस्था” का यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि समाज में बदलाव की शुरुआत घर से ही होती है। अगर परिवार अपने पित्रों की स्मृति में केवल कर्मकांड न करके सड़क सुरक्षा, पौधारोपण और शहीदों के सम्मान जैसे कार्य करें तो न केवल पित्रों की आत्मा को शांति मिलेगी बल्कि समाज भी मजबूत और जागरूक बनेगा।

श्राद्ध से जुड़ी “रोड सेफ्टी ड्राइव” – अनोखी सोच, अनोखी पहल

कपिल शर्मा और उनके भाइयों ने अपने दादा, शिक्षाविद स्व. पंडित रामप्रकाश शर्मा की स्मृति में सबसे पहले पौधे लगाए और फिर जीटी रोड पर बाइक सवारों को रोककर हेलमेट बांटे। परिवार ने संदेश दिया कि “पित्रों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पूजा से नहीं बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाकर दी जा सकती है।”

पौधारोपण से पर्यावरण को संदेश

श्राद्ध के इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर एक-एक पौधा लगाया। जय हो संस्था के संयोजक संदीप भाटी ने कहा कि यह मुहिम “पित्रों का श्राद्ध और समाज के प्रति जिम्मेदारी” को एक साथ जोड़ने की कोशिश है। पौधारोपण से यह संदेश दिया गया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सबसे बड़ी धरोहर है।

हेलमेट बांटकर दिलाई शपथ

कार्यक्रम का दूसरा चरण “रोड सेफ्टी ड्राइव” के रूप में जीटी रोड पर चला। संस्था और परिवार के सदस्यों ने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोककर हेलमेट भेंट किए। इसके साथ ही लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे कभी बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन नहीं चलाएंगे। यह पहल राहगीरों के बीच बेहद सराही गई और कई लोगों ने इसे “समाज सुधार का अभिनव तरीका” बताया।

IMG 20250914 WA0029 converted
पित्र श्राद्ध” को मिला नया आयाम, जय हो संस्था ने मनाया अनोखा श्राद्ध, सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहीदों की रज़ लाने वालों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर “प्रेरणा यात्रा” के तहत पंजाब के हुसैनीवाला से शहीदों की रज़ लाने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इसमें संदीप भाटी, अध्यक्ष दिनेश भाटी, महासचिव परमानंद कौशिक, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा और समाजसेवी सुधीर वत्स शामिल थे। सुधीर वत्स ने यात्रा में मंगल पांडेय की भूमिका निभाकर देशभक्ति का संदेश दिया था। सभी को शॉल और मालाओं से सम्मानित किया गया।

समाज को मिली नई सीख

संस्था के अध्यक्ष दिनेश भाटी ने कहा –
“किसी भी आयोजन को सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे समाज की भलाई से जोड़ना चाहिए। कपिल शर्मा व उनके परिवार ने श्राद्ध जैसे धार्मिक अवसर पर सड़क सुरक्षा और पर्यावरण का संदेश देकर एक मिसाल पेश की है। यह वास्तव में प्रेरणादायक है और समाज को इसी तरह से सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए।”

कार्यक्रम में उमड़ा परिवार और समाज का स्नेह

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इनमें परमानंद कौशिक, सुधीर वत्स, सुरजीत विकल, अजय भाटी, सचिन शर्मा, पुष्प शर्मा, रामदत्त शर्मा, लक्ष्मीदत्त शर्मा, सोमदत्त शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, मनीष शर्मा, अरुण शर्मा, प्रिंस शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा, शुभम शर्मा, आदित्य शर्मा, सुजल शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button