नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पांडव नगर इलाके में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवल (29) व नगेन्द्र भाटी (45) के तौर पर हुई। डीसीपी ईस्ट डिस्ट्रिक प्रियंका कश्यप ने बताया 13 नवंबर को पुलिस को इस मामले की पीसीआर कॉल मिली थी। यह पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बीस वर्षीय पीड़िता और एक नाबालिग लड़की मिली। पुलिस को पीड़िता ने बताया उसके साथ नवल और नगेन्द्र नाम के दो लागों ने दुष्कर्म किया है।
जबकि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच करवायी। इस मामले को लकर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मयूर विहार सब डिवीजन के एसीपी हरि सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटायी और फिर उन्हें दबोच लिया।