गाजियाबादताजातरीनप्रशासन

Ghaziabad News : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गाजियाबाद में शिकायत, आईपीएस डॉक्टर अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप, पुलिस अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया

गाजियाबाद, रफ़्तार टूडे । महानगर के पुलिस कमिश्नरेट में सामाजिक संस्था “जनशक्ति एक आवाज ” के पदाधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाये गए आईपीएस अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव-2026 में सीएपीएफ बल लागू किया गया था। इसके बाद आईपीएस डॉक्टर अजयपाल शर्मा को पुलिस ऑब्ज़र्वर बनाकर भी भेजा गया था। जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान द्वारा वोटर्स को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद उसे सख्त चेतावनी दी थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

आईपीएस अजय पाल शर्मा की सख्ती से टीएमसी में बौखलाहट फैल गई। शिकायती पत्र में आरोप है कि इस चेतावनी के बाद टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ वीडियो वायरल कर आईपीएस डॉक्टर अजयपाल शर्मा की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो महुआ मोइत्रा ने पोस्ट किया है उसकी जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और उसमें अजयपाल शर्मा को क्लीनचिट मिल चुकी है। इसके अलावा आईपीएस अजयपाल शर्मा को अभद्र शब्दों से सम्बोधित कर उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांचोपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button