आम मुद्दे

Agnipath Centar Goverment Scheme: अग्निपथ पर बवाल, यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस पर पथराव, नोएडा और आगरा आने जाने वाले वाहन रोके

ग्रेटर नोएडा, आगरा रफ्तार टुडे। Agnipath Centar Goverment Scheme: अग्निपथ पर बवाल, यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस पर पथराव हुआ है। नोएडा और आगरा आने जाने वाले वाहन रोके गए है।

नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को खंदौली टोल प्लाजा पर रोक दिया गया है। दरअसल मथुरा में बाजना में युवक एक्सप्रेस वे पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। मथुरा में पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल पुलिस ने किया है।

सेना भर्ती को लेकर सरकार की अग्निपथ योजना का आगरा मंडल में जबरदस्त विरोध हो रहा है। अब आगरा से किसी भी शहर को जाने वाला हाइवे इस आंदोलन से बचा नहीं है। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बाजना कट पर युवा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। बलदेव पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। पुलिसकर्मियों के चोटें आयी हैं। नोएडा की ओर जाने वाले वाहन रोक दिए गए हैं। इसके चलते आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहन खंदौली टोल प्लाजा पर रोक दिए गए हैं। यहां वाहनों की लंबी कतार लग चुकी है।

आगरा−दिल्ली हाइवे पर जाम लगाने और पथराव करने के बाद पुलिस के लाठीचार्ज करने पर युवा यहां से हट गए हैं। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। पथराव में यहां दो दर्जन कार टूटीं हैं औ तीन रोडवेज़ बसों के शीशे भी टूटे हैं।

आगरा दिल्ली हाईवे पर मथुरा शहर में जाम लगाए युवाओं ने गोरखपुर के गोलघर निवासी अमिताभ की कार पथराव कर तोड़ दी है। वह वृंदावन दर्शन करने आ रहे थे। वहीं आगरा−दिल्ली रेल लाइन पर युवाओं ने जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोकने की कोशिश की थी।

सूत्रों को खबर लगी है कि ये युवक यमुना एक्सप्रेस वे पर भी प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके चलते आगरा से जाना वाला ट्रैफिक दोपहर करीब 12 बजे रोक दिया गया है। जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हो रहे है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कमिश्नर आगरा और एडीजी के एस्कॉर्ट की गाड़ी आपस में टकरा गयी हैं। नौहझील जाते समय हादसा हुआ। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button